एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 06 Sep 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Richa Chadha-Ali Fazal
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस भी दोनों की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और शादी से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस महीने के आखिर में दोनों सितारे विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इनकी शादी का फंक्शन पांच दिनों तक चलेगा। और क्या-क्या खास होने वाला है ऋचा और अली की शादी में आइए जानते हैं...
2 of 4
Richa chadha and Ali fazal
रिपोर्ट्स की मानें तो अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की कुछ रस्में मुंबई में होंगी तो कुछ रस्में दिल्ली में पूरी होंगी। शादी के फंक्शन दिल्ली में शुरू होंगे और रिसेप्शन अक्टूबर के पहले सप्ताह में मुंबई में होगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि ऋचा और अली दिल्ली और मुंबई दोनों जगह रिसेप्शन देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के फंक्शन के अलावा दोनों ने परिवार और दोस्तों के लिए संगीत और मेहंदी सेरेमनी भी प्लान की है। रिसेप्शन साउथ मुंबई होटल में होगा जिसमे 350-400 मेहमान शामिल होंगे। हो सकता है कि इसमे बॉलीवुड सेलेब्स में से भी कोई हो।
3 of 4
अली फजल और ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते महीने एक मीडिया बातचीत के दौरान ऋचा ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया था। तब उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि इस साल शादी हो जाएगी। कर लेंगे किसी तरह। हम दोनों शादी के लिए बहुत उत्सुक हैं, लेकिन कोविड को लेकर परेशान हैं और इसलिए काफी जिम्मेदार रहना चाहिए।' इसके अलावा ऋचा ने व्यस्तता को भी शादी में हो रही देरी के लिए एक वजह बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Richa chadha and Ali fazal
बता दें कि ऋचा और अली फजल की मुलाकात वर्ष 2012 'फुकरे' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। सात साल डेट करने के बाद वर्ष 2019 में अली फजल ने ऋचा को प्रपोज किया। 2020 में दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन, कोविड महामारी के कारण शादी नहीं हो सकी। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा आखिरी बार फिल्म 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' में नजर आई थीं। अब ऋचा फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' और 'फुकरे 3' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अली भी उनके साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।