{"_id":"63173effa04f075d974e7f3d","slug":"bhojpuri-actress-akshara-singh-shares-her-photo-in-salwar-suit-fans-like-the-simplicity-of-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: देसी अंदाज में अक्षरा सिंह ने शेयर की अपनी कैंडिड तस्वीर, सादगी से जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: देसी अंदाज में अक्षरा सिंह ने शेयर की अपनी कैंडिड तस्वीर, सादगी से जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 06 Sep 2022 06:08 PM IST
सार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों देशभर में लोकप्रिय होती जा रही है। भोजपुरी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इंडस्ट्री के सितारों पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों देशभर में लोकप्रिय होती जा रही है। भोजपुरी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इंडस्ट्री के सितारों पर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां भोजपुरी कलाकारों को पूरे देश पहचान मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ इनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग कई बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आ रही है। भोजपुरी के इन्हीं कलाकारों में से एक अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
2 of 4
अक्षरा सिंह
- फोटो : insta
अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अक्षरा फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस अक्षरा अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में अक्षरा ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
3 of 4
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में शेयर की गई इस तस्वीर में अक्षरा सिंह की सादगी देख हर कोई अपना दिल हार बैठा है। उनकी सादगी के देख सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ देर पहले शेयर की गई इस तस्वीर में अक्षरा बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं। साथ ही तस्वीर में अभिनेत्री कैंडिड पोज देती भी नजर रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा "सब्र कर अपना किस्सा नहीं कहानी है।" अक्षरा का ये अंदाज देख लोग उनकी जमकर तारीफ रहे हैं।
तस्वीर में वह सलवार कुर्ता और दुपट्टा पहने नजर आ रही हैं। वहीं, फैंस इस तस्वीर को लगातार लाइक कर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस बीते कई समय से लगातार अपने सोशल मीडिया पर हिंदी सिनेमा के कलाकारों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।