फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के लिए मेडल नहीं जीत पाया था ये डायरेक्टर, फिर बॉलीवुड में आते ही तोड़े कई रिकॉर्ड

Sun, 07 Jul 2019 11:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 07 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Rakeysh Omprakash Mehra Birthday and his life fact
Rakeysh Omprakash Mehra - फोटो : Social Media

'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का जन्म 7 जुलाई 1963 को दिल्ली में हुआ था। राकेश के पिता नई दिल्ली स्थित एक होटल में कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से की। 

Rakeysh Omprakash Mehra Birthday and his life fact
Rakeysh Omprakash Mehra - फोटो : Social Media

राकेश मेहरा का नाम आज भले ही बड़े डायरेक्टर्स में से एक है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो देश के लिए खेलों में मेडल जीतना चाहते थे। 1982 में दिल्ली में एशियन गेम्स की तैयारियां चल रही थीं। उस वक्त पहली बार भारत एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा था। राकेश मेहरा 19 साल की उम्र में स्विमिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे लेकिन फाइनल राउंड में उनका सेलेक्शन नहीं हो सका।

Rakeysh Omprakash Mehra Birthday and his life fact
Rakeysh Omprakash Mehra - फोटो : Social Media

राकेश मेहरा जब खेलों में करियर नहीं बना पाए तो वो एड इंडस्ट्री से जुड़ गए। राकेश ने करियर की शुरुआत 1986 में एक एड कंपनी से की। उस वक्त उन्होंने उस एड कंपनी के लिए सैकड़ों एड फिल्मों का निर्माण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakeysh Omprakash Mehra Birthday and his life fact
Rakeysh Omprakash Mehra - फोटो : Social Media

एड फिल्में करने के दौरान राकेश मेहरा की मुलाकात अमिताभ बच्चन से हुई। साल 2001 में राकेश मेहरा ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया और बॉलीवुड में फिल्म 'अक्स' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। फिल्म भले ही हिट साबित नहीं हुई लेकिन राकेश मेहरा के काम को सभी ने सराहा। 

विज्ञापन
Rakeysh Omprakash Mehra Birthday and his life fact
Rakeysh Omprakash Mehra - फोटो : Social Media

राकेश मेहरा को पहचान मिली फिल्म 'रंग दे बसंती' से। आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। साथ ही इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड भी मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed