फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवालिया हो चुकीं राखी सावंत का अपनी शादी पर बड़ा खुलासा, बोलीं- 'एक साल से पति मिलने...'

Sat, 12 Dec 2020 10:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 12 Dec 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Bigg Boss 14 said she is bankrupt and even her marriage has turned into a farce
Rakhi Sawant - फोटो : social media

'बिग बॉस-14' (Bigg Boss 14) में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने चैलेंजर्स के तौर पर एंट्री ली है। राखी ने शो में एंट्री लेने से पहले कई सारे इंटरव्यूज भी दिए हैं जिसकी चर्चा हो रही है। राखी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह बिग बॉस-14 में इसलिए जा रही हैं क्योंकि वह कंगाल हो गई हैं और उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है।





Rakhi Sawant Bigg Boss 14 said she is bankrupt and even her marriage has turned into a farce
राखी सावंत - फोटो : Instagram

इतना ही नहीं राखी (Rakhi Sawant) ने अपने पति को लेकर भी बयान दिया है। पिछले साल राखी सावंत की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। राखी के मुताबिक उन्होंने रितेश नाम के किसी NRI बिजनेसमैन से शादी कर ली है हालांकि उन्होंने अपने पति की तस्वीर कभी नहीं दिखाई।

Rakhi Sawant Bigg Boss 14 said she is bankrupt and even her marriage has turned into a farce
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

अब राखी ने अपने पति को लेकर बयान दिया है। राखी ने कहा कि मेरे पति दुनिया के सामने नहीं आना चाहते। एक साल से ज्यादा हो गया है वो मुझसे मिलने तक नहीं आए। वह यूके में हैं। मेरी शादी भी कई वजहों से खतरे में पड़ गई है जिसका खुलासा मैं बिग बॉस के घर के अंदर करूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Bigg Boss 14 said she is bankrupt and even her marriage has turned into a farce
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

राखी (Rakhi Sawant) ने बीते दिनों ये भी बताया था कि वह दिवालिया हो गईं थीं। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा, 'लोग अचानक से सोच रहे होंगे कि मैं कैसे कंगाल हो गई। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मेरे साथ जिस शख्स ने धोखाधड़ी की थी, वह अब मर चुका है। अब मुझे पैसों की जरूरत है, इसलिए मैंने शो के ऑफर को स्वीकार कर लिया।'

विज्ञापन
Rakhi Sawant Bigg Boss 14 said she is bankrupt and even her marriage has turned into a farce
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

राखी कहती हैं 'मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। मैं भी डिप्रेशन में रही हूं। कई ऐसे लोग होते हैं जो डिप्रेशन में गलत कदम उठा लेते हैं।' अब शो में राखी क्या खुलासे करती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed