सब्सक्राइब करें

अनिल अंबानी की शादी में खाना सर्व करने पर राखी सावंत काे मिले थे 50 रुपए, आज जीती हैं शाही जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 25 Nov 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday She Served Food In Anil Ambani Wedding for Rupees 50
राखी सावंत - फोटो : social media

हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत 25 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऑनस्क्रीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से वो अधिकतर समय सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी ने अपना बचपन बहुत परेशानियों और डर में गुजारा है। मात्र 11 साल की उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था और आज वही राखी सावंत मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान बंगले में रहती हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताते हैं। 



Trending Videos
Rakhi Sawant Birthday She Served Food In Anil Ambani Wedding for Rupees 50
rakhi sawant - फोटो : social media

मात्र 11 साल की उम्र में डांडिया नाचने की जिद करने पर राखी की मां और मामा ने मिलकर राखी के लंबे बाल काट दिए थे। बालों को कुछ ऐसे काटा गया था कि उन्हें देखने पर लग रहा था कि बालों को जला दिया गया है। राखी पूरे दिन आइने के सामने खड़ी होकर रोई थीं। उसी दिन राखी ने यह फैसला कर लिया था कि वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर ही सारे काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday She Served Food In Anil Ambani Wedding for Rupees 50
Rakhi sawant - फोटो : Twitter

कई बार राखी खुद इस बात को इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वह उस परिवार से ताल्लुक रखती हैं जहां महिलाओं को किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाती है। ऐसे परिवार में महिलाओं को पैरों की जूती समझा जाता है। राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके परिवार में  किसी भी महिला को किसी भी पुरुष से आंख मिलाने की इजाजत नहीं है। यहां तक की महिलाएं घर की छत या बालकनी में खड़ी भी नहीं हो सकती हैं। उन्हें पार्लर या बाजार जाने की इजाजत नहीं है। 

Rakhi Sawant Birthday She Served Food In Anil Ambani Wedding for Rupees 50
rakhi sawant - फोटो : social media

राखी ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी घर वाले पैसे कमाने के नाम पर लड़कियों से कुछ भी करा सकते थे। 10 साल की उम्र में परिवार वालों ने राखी से टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व कराया था। केटरिंग के इस काम के लिए उन्हें हर रोज के 50 रुपए मिलते थे। राखी ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नौकरी तलाशनी शुरू की तो उनके पास अच्छे कपड़े तक नहीं थे। वह कुछ भी पहनकर लोगों से मिलने चली जाती थीं। आज उस तरह के कपड़े फैशन बन गए हैं। लोग कुछ भी पहन रहे हैं। इसलिए उनका मानना है कि कपड़े कभी काम नहीं दिलाते। उन्होंने बताया कि अपने आप को पूरी दुनिया में साबित करने के लिए उन्होंने एक्टिंग, डांसिंग और यहां तक कि राजनीति भी की। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday She Served Food In Anil Ambani Wedding for Rupees 50
rakhi sawant - फोटो : social media

राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी की मुलाकात राखी का स्वंयर में हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था हालांकि कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए। अभिषेक के बारे में बात करते हुए राखी ने इंटरव्यू के दौरान कहा था - 'अभिषेक एक बहुत अच्छे डांसर हैं और उनके जैसा बनना बहुत मुश्किल है। अभिषेक को उनसे प्यार था या नहीं वो नहीं जानती लेकिन अभिषेक ने उनका बहुत ख्याल रखा है। वह हमेशा हर तरह के हालातों में मेरे साथ रहते थे। मेरे उदास होने पर भी जिस तरह से उनके सिर पर हाथ फेरते थे उस तरह से कभी उनकी मां ने भी हाथ नहीं फेरा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed