{"_id":"5fbdf98637056542531dd7b8","slug":"rakhi-sawant-birthday-special-here-are-her-all-struggle-story-will-make-you-cry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"50 रुपये के लिए राखी सावंत ने परोसा था अंबानी की शादी में खाना, ड्रामा क्वीन के संघर्ष की ये है कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
50 रुपये के लिए राखी सावंत ने परोसा था अंबानी की शादी में खाना, ड्रामा क्वीन के संघर्ष की ये है कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 25 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Happy Birthday Rakhi Sawant) हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। हर बात में अपना अलग नजरिया रखने वाली राखी फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। आज राखी का जन्मदिन है। वह अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। राखी सावंत का असली नाम नीरू भेदा है। इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राखी सावंत कर लिया।
2 of 8
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राखी ने बॉलीवुड में कई हिट आइटम सॉग्स दिए हैं लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए राखी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि इसी राखी ने अपना बचपन बहुत परेशानियों और डर में गुजारा है। मात्र 10 साल की उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था और आज वहीं राखी सावंत मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान बंगले में रहती हैं।
3 of 8
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
मात्र 11 साल की उम्र में डांडिया नाचने की जिद करने पर राखी की मां और मामा ने मिलकर राखी के लंबे बाल काट दिए थे। बालों को कुछ ऐसे काटा गया था कि उन्हें देखने पर लग रहा था कि बालों को जला दिया गया है। ये सभी बातें राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वालीं राखी आज जिस भी जगह खड़ी हैं वो अपने दम पर खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
एक इंटरव्यू में राखी ने बताया था कि उनका परिवार बेहद गरीब था। उनकी मां एक अस्पताल में आया का काम करती थीं और पिता मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल थे। बहुत मुश्किल से उनके परिवार के गुजारा होता था। कभी-कभी तो ऐसा होता था कि उनके पास खाने के लिए खाना तक नहीं होता था। पड़ोसी उन्हें बचा हुआ खाना दिया करते थे।
विज्ञापन
5 of 8
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
राखी ने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए वो घर से पैसे चुराकर भाग गईं थीं, क्योंकि उनके माता-पिता उनकी शादी करना चाहते थे। उन्हें एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं पता था। राखी ने बताया था- मैं जब मुंबई पहुंचीं तो मैंने कई निर्माताओं के सामने नाचना और अपनी प्रतिभा दिखाना शुरू किया, जिन्होंने मुझे बुरी नजर से भी देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।