{"_id":"5da835448ebc3e014950ab8e","slug":"rakhi-sawant-celebrating-her-first-karva-chauth-share-video-and-then-deleted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस तरह पहला करवा चौथ मना रही हैं राखी सावंत, विदेश में पति ने रखा व्रत खुद 'सरगी' खाना भूलीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस तरह पहला करवा चौथ मना रही हैं राखी सावंत, विदेश में पति ने रखा व्रत खुद 'सरगी' खाना भूलीं
Thu, 17 Oct 2019 03:03 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही रितेश नाम के एक एनआरआई से शादी की थी। आज उन्होंने अपना पहला करवाचौथ का व्रत रखा है । इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर व्रत रखने की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि वो सुबह चार बजे अपनी सास की भेजी हुई सरगी खाना भूल गईं ।
Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
बता दें कि राखी ने वीडियो शेयर किया और फिर डिलीट भी कर दिया । इस पोस्ट पर राखी ने कैप्शन में हैप्पी करवा चौथ लिखा था । वो वीडियो में कहती नजर आईं, 'हाय फ्रेंड्स आज मुझमें ताकत नहीं है । आज मैंने पहली बार करवाचौथ का व्रत रखा है।'
rakhi sawant
- फोटो : social media
'मैंने सुना है कि इसमें कुछ खा भी नहीं सकते पी भी नहीं सकते। ऐसे में मुझे पता नहीं कैसे होगा। मैं जिंदगी में कभी भूखी नहीं रही।' राखी ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो गाजर का हलवा बनाती नजर आती हैं । राखी ने ये भी बताया कि उनके पति ने भी उनके लिए व्रत रखा है । राखी ने ये दोनों वीडियो क्यों डिलीट किए, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant
- फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू में रितेश ने बताया था कि वो आईटी सेक्टर के बिजनेसमैन हैं । वो कहते हैं, 'मैं बहुत साधारण आदमी हूं । मुझे पता है कि कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि राखी की मुझसे शादी हो गई है । लेकिन मैं हूं और आपसे बात कर रहा हूं । राखी भले ही कैमरे के सामने कैसी भी हों, लेकिन वह दिल से एक शानदार शख्सियत हैं ।'
विज्ञापन
rakhi sawant
- फोटो : social media
'मैं खुशकिस्मत हूं । राखी मेरे लिए भगवान का दिया हुआ तौहफा हैं । मैंने उनके जैसी महिला कभी नहीं देखी । मुझे मीडिया के सामने क्यों आना चाहिए? मुझे उससे क्या मिलेगा?कोई न कोई विवाद बेवजह ही लिखा जाएगा । देखिए मैं एक प्राइवेट इंसान हूं । इससे क्या फर्क पड़ता है कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं । वो जो चाहते हैं उन्हें सोचने दें । मेरा परिवार है, राखी का परिवार है और हम दोनों खुश हैं ।'