सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: कंगना रणौत को राखी सावंत का खुला चैलेंज- 'भाई ने 15 साल शो चलाया, दम है तो एक साल लॉकअप चलाकर दिखाओ'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Challenges Kangana Ranaut Saying Dum Hai Toh Ek Saal Bhi Lockupp Chalake Dikhao
राखी सावंत, कंगना राणौत - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना को तो पंगा क्वीन के नाम से जाना ही जाता है, तो वहीं बिंदास राखी सावंत भी किसी से कम नहीं हैं। अब राखी कंगना के एक बयान को लेकर उनसे सीधे भिड़ गई हैं और उन्हें लॉकअप शो को एक साल चलाकर दिखाने का चैलेंज किया है। इस समय कंगान रणौत एकता कपूर के नए शो 'लॉकअप' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं और हाल ही में कंगना ने इस शो के लॉन्च के मौके पर कहा था ये तुम्हारे भाई का घर नहीं है। कथिततौर पर कंगना ने ये कटाक्ष सलमान के शो बिग बॉस पर किया था। अब इसी को लेकर राखी सावंत ने कंगना को जबाव दिया है।


 

Trending Videos
Rakhi Sawant Challenges Kangana Ranaut Saying Dum Hai Toh Ek Saal Bhi Lockupp Chalake Dikhao
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta

क्या कहा था कंगना ने?
'लॉकअप' के लॉन्च के दौरान कंगना रनौत ने कहा था,'ये आपके भाई का घर नहीं है ये मेरा जेल है। मेरे पास हर कंटेस्टेंट की फाइलें और उनकी सच्चाई होगी'। उनके इस बयान का इशारा कथिततौर पर सलमान खान के शो बिग बॉस पर था। हाल ही में राखी भी बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Challenges Kangana Ranaut Saying Dum Hai Toh Ek Saal Bhi Lockupp Chalake Dikhao
कंगना रणौत, राखी सावंत - फोटो : Instagram

राखी ने दिया कंगना को चैलेंज-
राखी एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने कंगना की बात 'ये तुम्हारे भाई का घर नहीं है' का जबाव दिया और कहा, 'मुझे बहुत बुरा लगा जब कंगना ने कहा कि ये कोई तुम्हारे भाई का घर नहीं है, तो सुन लो बहन, इतने टाइम से भाई शो चला रहे हैं, तुम्हारे में दम है तो एक साल चलाकर दिखाओ। राखी ने कहा भाई 15 सालों से शो चला रहे हैं, भाई में बहुत दम है, पर बहन में दम नहीं है।'

Rakhi Sawant Challenges Kangana Ranaut Saying Dum Hai Toh Ek Saal Bhi Lockupp Chalake Dikhao
राखी सावंत, कंगना रणौत - फोटो : insta

इसके अलावा राखी सावंत ने आगे कहा, बहन को तो बस यही कहना चाहूंगी कि बहन अपनी जुबान पर काबू रखो, तुम तो हमारे बॉलीवुड को बहुत गालियां दे रहीं थीं, तुम वापस लौटकर आ गई? इसलिए कहती हूं कि गालियां मत दो बॉलीवुड को। आखिर में बॉलीवुड की ही जरूरत पड़ेगी। साथ ही राखी ने कहा कि पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए। जब उनसे 'लॉकअप' शो में आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर मुझे बुलाया जाता है, तो मैं इस शो जरूर आउंगी, लेकिन मैं कंगना के लिए नहीं बल्कि ये शो एकता कपूर का है, इसलिए आउंगी, क्योंकि मैं एकता कपूर की फैन हूं और वह मेरी आदर्श हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed