फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुबान पर काबू नहीं रख पाते ये 5 सेलेब, हर बार फंस जाते हैं

Mon, 03 Apr 2017 10:32 PM IST
संगीता तोमर
संगीता तोमर Updated Mon, 03 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant, Kapil Sharma and other actors who landed in controversy due to bold remarks
राखी सावंत, कपिल शर्मा और केआरके
अपने बड़ेबोलेपन के लिए जानी जाने वाली राखी सावंत ने कुछ समय पहले भगवान वाल्मीकि और उनको मानने वालों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जिसके बाद उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। लेकिन राखी सावंत एकमात्र ऐसी सेलेब्रिटी नहीं हैं जिनका अपनी जुबान पर काबू नहीं है।


आइए डालते हैं एक नजर ऐसे ही सेलेब्रिटीज पर जो अपनी जुबान पर काबू नहीं ऱख पाते और बुरी तरह फंस जाते हैं।
Rakhi Sawant, Kapil Sharma and other actors who landed in controversy due to bold remarks
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
बड़ेबोलेपन और बदजुबानी किसी को कैसे बुरा फंसा सकती है और कैसे अर्श से फर्श पर ला सकती है इसका ताजा उदाहरण कपिल शर्मा से बेहतर हो ही नहीं सकता।

कपिल शर्मा ने अपने सह-कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ शराब पीकर जो झगड़ा किया और जूता फेंककर मारा, उससे ना सिर्फ उनकी लोकप्रियता घटी बल्कि उनका नंबर वन कॉमेडी शो भी टीआरपी की रेस से बाहर हो गया। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा पर खूब गुस्सा निकाला। नतीजा ये हुआ कि अब कपिल शर्मा अपने स्टारडम को बचाने में लगे हैं।
Rakhi Sawant, Kapil Sharma and other actors who landed in controversy due to bold remarks
कमाल आर खान
खुद को नंबर वन क्रिटिक और बाकी लोगों को टू रूपीज पीपल बताने वाले के आर के यानि कमाल आर खान तो बदजुबानी और अपमानजनक कमेंट करने में माहिर रहे हैं। इस कला में उनका कोई सानी नहीं। जब बाद किसी पर कटाक्ष करने की हो या मजाक उड़ाने की तो के आर के कोई मौका नहीं छोड़ते। अपनी इसी आदत की वजह से वो कई बार बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा भी झेल चुके हैं। एक बार तो उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और बाकी हीरोइनों के बट को लेकर पोल चलाया जिस पर खूब बवाल हुआ और सोनाक्षी ने भी उन्हें थप्पड़ मारने की बात कह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant, Kapil Sharma and other actors who landed in controversy due to bold remarks
टाइगर श्रॉफ और रामगोपाल वर्मा
रामगोपाल वर्मा भी ऐसे ही लोगों में शुमार हैं जिन्होंने ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ा जब उन्होंने बदजुबानी ना की हो। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर गणेश भगवान तक का उन्होंने मजाक उड़ाया। बीते दिनों उन्होंने टाइगर श्रॉफ को गे तक कह दिया था। सोशल मीडिया पर लोग रामगोपाल वर्मा को काफी खरी-खोटी सुनाते हैं लेकिन वर्मा के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
Rakhi Sawant, Kapil Sharma and other actors who landed in controversy due to bold remarks
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य
एक वक्त था जब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के करोड़ों फैंस थे। उन्हें शाहरुख खान की आवाज माना जाता था लेकिन आज उनकी हालत ऐसी हो गई है कि आए दिन वो किसी ना किसी पर कटाक्ष करते रहते हैं और कई बार अपना आपा खो चुके हैं। पिछले साल हिट एंड रन केस में सलमान खान का बचाव करते करते उन्होंने फुटपाथ पर सोने वाले लोगों की तुलना कुत्ते से कर डाली थी। वहीं एक बार एक लाइव डिबेट शो के दौरान उन्होंने एक पत्रकार से गाली-गलौच की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed