सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हिमेश के बाद अब राखी सावंत ने रानू मंडल को दिया ये ऑफर, फैंस जानकर हो जाएंगे खुश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 09 Sep 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant offer to ranu mondal to sing the chappan churi remix
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media

राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी शादी हो चुकी है और उनके पति एनआरआई हैं जिनका नाम रितेश है। हाल में राखी का गाना छप्पन छुरी रिलीज हुआ है, इसे प्रमोट करने में वो कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अब राखी ने सोशल मीडिया सेसेंशन रानू मंडल को एक बड़ा ऑफर दिया है।

Trending Videos
rakhi sawant offer to ranu mondal to sing the chappan churi remix
Rakhi Sawant - फोटो : instagram

राखी सावंत ने रानू मंडल की आवाज की तारीफ करते हुए उन्हें एक गाने का ऑफर दिया है। राखी ने कहा कि वो चाहती हैं कि रानू ‘छप्पन छुरी’ के रिमिक्स वर्जन में अपनी आवाज दें। राखी ने कहा, 'वह ऐसी इंडस्ट्री से जुड़कर बहुत खुश हैं, जो रानू मंडल जैसे प्रतिभाशाली लोगों का समर्थन करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देती है। हिमेश रेशमिया जैसे सिंगर का मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant offer to ranu mondal to sing the chappan churi remix
Ranu Mondal - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल की लता मंगेशकर के एक वायरल गाने ने किस्मत बदल दी। रानू के वीडियो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक पहुंचे। उन्हें हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया। यहीं पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया।

rakhi sawant offer to ranu mondal to sing the chappan churi remix
ranu mondal - फोटो : social media

कभी एक रोटी की मोहताज रहने वाली रानू ने सपने में भी सोचा नहीं होगा कि वो रातों-रात स्टार बन जाएंगी। हिमेश रेशमिया ने रानू से अपनी फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के लिए गाना गवाया। जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। 

विज्ञापन
rakhi sawant offer to ranu mondal to sing the chappan churi remix
ranu mondal - फोटो : social media

रानू मंडल, हिमेश के साथ मिलकर अब तक तीन गानें रिकॉर्ड कर चुकी हैं जबकि बताया जा रहा है कि कुछ और ऑफर्स भी उनके पास हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed