फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत बनेंगी सेंसर बोर्ड चीफ? पहलाज इस्तीफे को तैयार!

Fri, 23 Sep 2016 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
rakhi sawant offered censor board chief post

ड्रामा क्वीन राखी सावंत को सेंसर बोर्ड का चीफ बनने का ऑफर मिला है। हाल ही में राखी की फिल्म 'एक कहानी जूली की' को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था। इस बात से राखी काफी नाराज थीं और उन्होंने कहा था कि उन्हें पहलाज निहलानी की जगह बैठाया जाए तो उनसे ज्यादा अच्छा काम करेंगी।

राखी सावंत के लिए पहलाज निहलानी अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार, बनेंगी सेंसर बोर्ड चीफ!

rakhi sawant offered censor board chief post

उनका ये बयान जब पहलाज निहलानी ने सुना तो उन्होंने कहा कि अगर राखी को उनका काम पसंद नहीं है तो वो सरकार से आग्रह करेंगे कि उनकी जगह राखी को सेंसर चीफ की कुर्सी पर बैठा दिया जाए। ऐसा पहलाज ने अपना गुस्सा निकालते हुए कहा है।

राखी सावंत के लिए पहलाज निहलानी अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार, बनेंगी सेंसर बोर्ड चीफ!

rakhi sawant offered censor board chief post

राखी सावंत ने सेंसर बोर्ड पर पक्षपात का आरोप लगाया था। इसके जवाब में पहलाज ने कहा है कि पहले तो सिर्फ निर्माता और निर्देशक ही सेंसर बोर्ड की आलोचना करते थे और अब तो एक्टर्स भी करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राखी सावंत के लिए पहलाज निहलानी अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार, बनेंगी सेंसर बोर्ड चीफ!

rakhi sawant offered censor board chief post

उन्होंने आगे कहा, 'कुछ दिन में ऐसा होगा कि फिल्म में काम करने वाला स्पॉट बॉय भी सामने आकर हमारी आलोचना करेगा।' राखी की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि राखी को सेंसर बोर्ड के नियमों की कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

राखी सावंत के लिए पहलाज निहलानी अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार, बनेंगी सेंसर बोर्ड चीफ!

rakhi sawant offered censor board chief post

पहलाज बताते हैं कि सेंसर बोर्ड अगर एक बार कोई फिल्म को सर्टिफाइड कर देता है तो उसे वो खुद नहीं बदल सकता। जब तक कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक की कोई मांग ना हो। निहलानी ने कहा कि राखी को अगर उनकी कुर्सी पर बैठना है तो वो सरकार से कहेंगे कि उन्हें इस कुर्सी से हटाए और राखी को सेंसर बोर्ड की कुर्सी संभालने का मौका दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed