फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: आलिया भट्ट की तरह जल्द ही मां बनना चाहती हैं राखी सावंत, बोलीं- शादी से पहले भी..

Tue, 28 Jun 2022 11:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 28 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant said on Alia Bhatt pregnancy news I also want to be a mother
राखी सावंत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। राखी की वीडियो की तरह बयान भी सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। लेकिन अब राखी ने जो कहा है, उससे सुनकर फैंस हैरान रह गए हैं। राखी सावंत मां बनना चाहती हैं। राखी सावंत आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं। इन दिनों दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं। हाल ही में, राखी सावंत और आदिल को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री ने आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी न्यूज पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। इस मौके पर राखी ने ये भी बताया कि वह भी जल्द ही मां बनना चाहती हैं।

Rakhi Sawant said on Alia Bhatt pregnancy news I also want to be a mother
राखी सावंत - फोटो : Instagram

दरअसल, मंगलवार को राखी सावंत आदिल के साथ एक अस्पताल के बाहर स्पॉट हुईं। इस मौके पर जब पैपराजी ने उनकी तबीयत के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि वह बिल्कुल ठीक है। इस दौरान पैपराजी ने उनसे आलिया भट्ट के मां बनने पर भी सवाल किया। इस पर राखी ने कहा, 'मैं कब मां बनूंगी। मैं भी मां बनना चाहती हूं। मेरी जिंदगी में कब खुशखबरी आएगी।' इसके आगे राखी सावंत ने ये भी कहा कि अगर मैं शादी से पहले भी मां बन जाती हूं तो चलेगा। मैं प्रेग्नेंसी का पता चलते ही अगले दिन शादी कर लूंगी। वैसे भी आज के समय में ऐसा चल रहा है।' 

Rakhi Sawant said on Alia Bhatt pregnancy news I also want to be a mother
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि राखी सावंत की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने पहले रितेश से साल 2018 में शादी रचाई थी। हालांकि, राखी ने अपने पति रितेश से बिग बॉस 15 के घर में सबसे मिलवाया था। वह भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे। लेकिन शो से बाहर आने के कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग हो गए। राखी ने बताया कि उनकी शादी लीगल नहीं है तो तलाक की भी जरूरत नहीं है। कुछ समय पहले, राखी ने अपने रितेश पर सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant said on Alia Bhatt pregnancy news I also want to be a mother
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश के बाद राखी सावंत की जिंदगी में आदिल की एंट्री हुई है, जिसके प्यार में वह इन दिनों डूबी हुई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने और आदिल के रिश्ते का एलान किया था, जिसके बाद से वह लगातार अपनी लव लाइफ के लेकर छाई हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed