फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाना पाटेकर मामले में राखी सावंत ने तनुश्री पर लगाए गंभीर आरोप, गद्दार तक कह दिया...

Mon, 15 Oct 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant says Tanushree Dutta create Controversy just for green card
rakhi, tanushree

तनुश्री से शुरू हुआ Metoo अभियान इस वक्त बॉलीवुड में अपने उफान पर है। हर दिन नए सेलिब्रिटी का नाम सामने आने से सभी हैरान हैं। तो वहीं तनुश्री और नाना पाटेकर का मुद्दा मीडिया से होता हुआ पुलिस तक पहुंच चुका है। नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा है वहीं तनुश्री ने भी नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तनुश्री के आरोप के बाद कुछ लोगों ने नाना पाटेकर की वकालत भी की। उन्ही में से एक हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत।

Rakhi Sawant says Tanushree Dutta create Controversy just for green card
राखी सावंत
राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी का कहना है, 'अब मुझे पता चला कि तुमने ये सब ड्रामा वीजा के लिए किया। ग्रीन कार्ड, वीजा के लिए। तुम्हारा एक कनाडा मूल का ब्वॉयफ्रेंड है। तुम्हें हमेशा के लिए US में रहना है।'
 
Rakhi Sawant says Tanushree Dutta create Controversy just for green card
राखी सावंत - फोटो : self
राखी ने आगे कहा-  'अभी सब पता चला मुझे, पुलिस वालों ने मुझे बताया। तुमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि US एम्बेसी अगर तुमसे पूछे कि तुम भारत क्यों नहीं जाना चाहती हो तो तुम कह सको कि वहां के नेता मुझे मारना चाहते हैं। इसलिए तुमने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और इतना बड़ा तमाशा किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant says Tanushree Dutta create Controversy just for green card
Rakhi Sawant
इतना ही नहीं राखी ने ये भी कहा- यह बहुत अजीब है। तुम देश और देशवासियों के साथ ऐसा कैसे कर सकती हो। ये बहुत खराब बात है तनुश्री दत्ता। अपने ग्रीन कार्ड के लिए देश को इस्तेमाल करती हो, गद्दार। देश की गद्दार हो तुम।' खैर राखी सावंत ने ये आरोप किस आधार पर लगाए हैं ये तो वो ही जानें।

View this post on Instagram

#Bollywoodflash #Viralbollywood #Homebollywud #Filmybeat #Tellymasala #Bollywoodtimes #Laheren ##Indiaforums #Pinkvilla #Spotboye #Instantbollywood #Bollywoodnews #Latestnews #bollywoodhungama #Movietalkies #Bollywoodnow #filmymantra #popbollywood #Bollywoodhelpline

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
Rakhi Sawant says Tanushree Dutta create Controversy just for green card
tanushree
बता दें तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। तनुश्री का आरोप है कि 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ फिल्म की शूटिंग के वक्त नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। फिल्म में एक गाने को लेकर नाना पाटेकर और तनुश्री में विवाद हो गया जिसके बाद तनुश्री ने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ने के बाद रिमी सेन ने हॉर्न ओके प्लीज में लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक आइटम नंबर था जिसे बाद में राखी सांवत ने किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed