राखी सावंत (Rakhi Sawant) कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं कि सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन इस बार मामला राखी सावंत का नहीं उनके दोस्त दीपक कलाल का है जिससे कभी वो शादी करने का दावा करती थीं। दीपक कलाल, राखी सावंत की शादी के बाद से ही भड़के हुए हैं।
राखी सावंत की ननद ने दीपक कलाल की सरेआम की पिटाई, बाल पकड़कर लगाए थप्पड़
दीपक लगातार उनपर कुछ न कुछ टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि राखी भी दीपक को मुंहतोड़ जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। दीपक कलाल ने राखी के पति के लिए वीडियो शेयर कर अपशब्द कहे। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। अब राखी सावंत की ननद सामने आई हैं।
राखी सावंत के पति रितेश की बहन दीपक कलाल की इस हरकत से इतनी नाराज हुई हैं कि उनकी जमकर पिटाई कर दी। ये खबर खुद राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। राखी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरे पति की बहन ने दीपक की धुनाई की।
Mere Husband ki Sistar ne deepak ki pitai dhunai ki 😂😂😂😂👌👌👌
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
रितेश की बहन ने दीपक कलाल के बाल खींचकर कई थप्पड़ मारे। मार खाने के बाद दीपक कलाल माफी मांग रहे हैं। जो आप वीडियो में साफ देख सकते हैं। दीपक ने भी इंस्टा पर पिटाई का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सॉरी।
Sorry @rakhisawant2511 ......@rizal.manisha @anjalibhardwaj6264 @abhi_singh7007
A post shared by Deepak Kalal (@deepakkalalofficial) on
इससे पहले राखी की शादी की तस्वीरें वायरल होते ही दीपक कलाल भड़क गए थे। उन्होंने उनसे 4 करोड़ लौटाने की बात कही थी। एक वीडियो शेयर करते हुए दीपक कलाल ने कहा था कि 'पूरे 4 करोड़ तुझे मैंने गिन-गिन के दिए। अगर चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए तो जिंदगी खराब कर दूंगा।' दीपक कलाल वो शख्स हैं, जिनकी राखी के साथ शादी को लेकर काफी खबरें वायरल हुई थीं।
