फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच पर कुछ ऐसा बोल गई राखी सावंत, बॉलीवुड में बवाल होना तय

Mon, 30 Apr 2018 03:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Supports Saroj Khan Views On Casting Couch
rakhi sawant

लंबे वक्त से फिल्मों से दूर राखी सावंत इन दिनों गंभीर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं। कठुआ गैंगरेप और आसाराम को मिली उम्रकैद के मामले के बाद अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होता।

Rakhi Sawant Supports Saroj Khan Views On Casting Couch
राखी सावंत - फोटो : self

न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होता। जो होता है सहमति से होता है। आज कल तो लड़कियां कहती हैं, कुछ भी कर लो, मुझे काम दे दो। इसमें प्रोड्यूसर्स की क्या गलती है?'

Rakhi Sawant Supports Saroj Khan Views On Casting Couch
rakhi sawant

राखी सावंत ने कास्टिंग काउच के मुद्दे पर कोरियोग्राफर सरोज खान का समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'सरोज जी गलत नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सारी लड़कियां हीरोइन बनने आती हैं मगर कुछ और बन जाती हैं...आप समझ रहे हैं मैं क्या कहना चाह रही हूं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Supports Saroj Khan Views On Casting Couch
राखी सावंत

राखी सावंत ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उनके सामने कुछ प्रोड्यूसर्स ने काम के बदले सेक्सुअल फेवर्स मांगे थे। उन्होंने कहा,'मगर मेरे पास टैलेंट था इसलिए मैंने कॉम्प्रोमाइज नहीं किया। मैंने 'ना' कहना सीखा। मैंने अपने टैलेंट के बूते आर्टिस्ट के तौर पर राह बनाई।'

विज्ञापन
Rakhi Sawant Supports Saroj Khan Views On Casting Couch
राखी सावंत

कास्टिंग काउच से बचने के लिए राखी सावंत ने स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने टैलेंट पर भरोसा रखना चाहिए और कॉम्प्रोमाइज करने की जगह सही वक्त और मौके का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा,'मैं स्ट्रग्लर्स से कहती रहती हूं कि वे शॉर्टकट्स की लालच में ना आएं। लेकिन क्या करेंगे, मुंबई है ही इतनी महंगी।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed