फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन पर लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को भेजा मैसेज, जवाब में प्रधानमंत्री ने कही ये बात

Mon, 03 Aug 2020 12:28 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 03 Aug 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 lata mangeshkar wished to pm narendra modi
लता मंगेशकर, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षाबंधन के मौके पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है। लता मंगेशकर ने बताया कि कोरोना की वजह से वो उन्हें राखी भेज नहीं पाईं। उनके ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जवाब दिया है। 

raksha bandhan 2020 lata mangeshkar wished to pm narendra modi
लता मंगेशकर, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वो कहती हैं कि 'नरेंद्र भाई, आज राखी के शुभ अवसर पर मैं आपको प्रणाम करती हूं। राखी तो मैं आज भेज नहीं सकी उसकी वजह सारी दुनिया जानती है। आपने नरेंद्र भाई मोदी अपने देश के लिए इतना काम किया है और इतनी अच्छी बातें की हैं कि देशवासी कभी भूल नहीं सकेंगे।' 

raksha bandhan 2020 lata mangeshkar wished to pm narendra modi
लता मंगेशकर, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर आगे कहती हैं कि 'आज भारत की लाखों करोड़ों औरतें आपकी तरफ राखी के लिए उनके हाथ आगे हैं, लेकिन राखी बांधना मुश्किल है। पर आप समझ सकते हैं, अगर हो सके तो आप राखी के दिन हमसे वादा कीजिए कि आप भारत को और ऊंचा ले जाएंगे। नमस्कार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 lata mangeshkar wished to pm narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

लता मंगेशकर के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'लता दीदी, रक्षा बंधन के इस शुभ अवसर पर आपका यह भावपूर्ण संदेश असीम प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला है। करोड़ों माताओं-बहनों के आशीर्वाद से हमारा देश नित नई ऊंचाइयों को छूएगा, नई-नई सफलताएं प्राप्त करेगा। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।'

विज्ञापन
raksha bandhan 2020 lata mangeshkar wished to pm narendra modi
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, पीएम मोदी और लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर जन्मदिन और खास मौकों पर एक दूसरे को बधाई देते रहते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने अमेरिका दौरे पर जाने से पहले लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed