पिछली फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'रक्षा बंधन' के साथ लौटे हैं। आनंद एल राय निर्देशित 'रक्षा बंधन' से न केवल अभिनेता को बल्कि उनके फैंस को भी काफी उम्मीदें थीं। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत यह फिल्म भाई-बहन के प्यार के लिए प्रचलित त्योहार रक्षा बंधन के दिन रिलीज हुई थी। त्योहार के दिन रिलीज होने से इस फिल्म से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन एक बार फिर अक्षय की फिल्म सिनेमाघरों में अपना जादू चलाने में नाकाम रही और 'रक्षा बंधन' ने बॉक्स ऑफिस पर एक मामूली शुरुआत की।
Raksha Bandhan Worldwide Collection: विदेश में भी फीकी रही अक्षय की चमक, लाखों में सिमटी 'रक्षा बंधन' की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार अभिनीत 'रक्षा बंधन' ने गुरुवार, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अक्षय की यह फिल्म आमिर खान अभिनीत 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ रिलीज हुई थी। साल की सबसे बड़ी भिड़ंत होने के बावजूद समीक्षकों को विश्वास था कि भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को दिखाती अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन 'रक्षा बंधन' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। भारत में अपने शुरुआती दिन में 9 करोड़ रुपये कमाने के बाद, दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में गिरावट देखी गई। यह तो बात हुई देश की लेकिन, भारत के साथ ही अक्षय विदेश में भी दम दिखाने में नाकाम रहे हैं।
अमेरिका में 'रक्षा बंधन' ने तीन दिनों में 1.12 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन बाकी सारे देशों में अक्षय की फिल्म की कमाई लाखों में रही। जहां यूके में 'रक्षा बंधन' ने कुल 50.97 लाख का कारोबार किया, वहीं कनाडा में फिल्म ने उससे भी कम 40.03 करोड़ रुपये कमाए। दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी तीन दिनों के बाद अक्षय की फिल्म का कारोबार लाखों में ही सिमट कर रह गया है। जहां ऑस्ट्रेलिया में 31.89 लाख रुपये कमाए, वहीं विदेशी बाजारों में सबसे कम कारोबार 'रक्षा बंधन' ने अभी तक न्यूजीलैंड में किया है। न्यूजीलैंड में तीन दिनों में अक्षय की फिल्म कुल 18.47 लाख रुपये ही कमा पाई।
इन आंकड़ों के हिसाब से विदेशी बाजारों में 'रक्षा बंधन' ने टोटल 3.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
तीन दिनों में 'रक्षा बंधन' ने कितनी की कमाई
किस-किस देश में रिलीज हुई 'रक्षा बंधन'
तीन दिनों में कितनी कमाई
अमेरिका
1.12 करोड़ रुपये
यूके
50.97 लाख रुपये
कनाडा
40.03 लाख रुपये
ऑस्ट्रेलिया
31.89 लाख रुपये
न्यूजिलैंड
18.47 लाख रुपये