इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 22 अगस्त को मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्यार से सजा ये त्यौहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लाता है। बचपन में हमेशा लड़ते झगड़ते और एक दूसरे से प्यार करने वाले भाई-बहन इस खास दिन पर एक दूसरे से खूब लाड करते हैं और साथ ही ढेर सारी मस्ती भी करते हैं। बॉलीवुड में भी हर त्यौहार को बेहद खुशी से मनाया जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने भाई-बहनों के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।
रक्षाबंधन 2021 : ऐश्वर्या राय-सोनू सूद से अर्जुन कपूर-कटरीना कैफ तक, ये हैं बॉलीवुड के राखी भाई-बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर-कटरीना कैफ
अर्जुन कपूर और कटरीना एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त तो हैं ही साथ ही अर्जुन कटरीना के राखी ब्रदर भी हैं। अर्जुन अपनी बहन अंशुला से बहुत प्यार करते हैं और ये प्यार कटरीना को हमेशा से भाता रहा है। ऐसे में वो कटरीना अर्जुन को अपने भाई जैसा मानती हैं। कटरीना अर्जुन को तबसे जानती हैं जब अर्जुन फिल्मों में नहीं आए थे और तभी से दोनों में भाई-बहन जैसा रिश्ता हो गया।
बिपाशा- रॉकी एस, सोहम शाह और जॉन के मेकअप आर्टिस्ट
बिपाशा बसु का अपना कोई भाई नही है और राखी के मौके पर वो अपने भाई को काफी याद करती हैं। वो इंडस्ट्री में तो ज्यादा रिश्ता नहीं बनाती हैं लेकिन जॉन के मेकअप आर्टिस्ट को वो अपना भाई मानती हैं। जब बिपाशा और जॉन रिलेशनशिप में थे उस वक्त से बिपाशा जॉन के मेकअप आर्टिस्ट को राखी बांधती रही हैं और ये रिश्ता उन्होंने हमेशा से बरकरार रखा है। साथ ही वो डिजाइनर रॉकी एस और निर्देशक सोहम शाह को राखी बांधती हैं।
ऐश्वर्या राय- सोनू सूद
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या और सोनू बहन-भाई के किरदार में नजर आए थे। फिल्म के दौरान ही ऐश्वर्या ने सोनू सूद को राखी बांधी थी और इस पल के बाद से ही दोनों एक दूसरे को भाई-बहन मानने लगे। इन दोनों का रिश्ता तब से ऐसा ही चला आ रहा है। सोनू ने कहा था कि वो ऐश्वर्या को हमेशा से बहन जैसा ही मानते आए हैं और वो हर साल उनके घर राखी बंधवाने जाते हैं।
सलमान खान-श्वेता रोहिरा
सलमान खान यारों के यार हैं और सबके भाईजान भी। वो अपनी बहनों अलविरा और अर्पिता पर जान छिड़कते हैं। सलमान अपनी दोनों बहनों से तो राखी बंधवाते ही हैं साथ ही श्वेता रोहिरा संग भी उनका भाई-बहन का रिश्ता है। पुलकित सम्राट की पूर्व पत्नी श्रद्धा हमेशा से सलमान को भाई मानती आई हैं और उन्हें राखी बांधती हैं।