फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakul-Jacky Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी! अभिनेत्री के भाई ने किया खुलासा

Thu, 13 Oct 2022 11:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 13 Oct 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
rakul preet jacky bhagnani wedding to be held in 2023 actress brother revealed know details
जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में एक ओर जहां अभी भी फ्लॉप का दौर चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर बहुत जल्द शादियों का दौर लौटने वाला है। हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शादी की है और अभी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें चर्चा में थीं। अब खबर आ रही है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 2023 में सात फेरे ले सकते हैं। इस बारे में अभिनेत्री के भाई ने खुलासा किया है।

rakul preet jacky bhagnani wedding to be held in 2023 actress brother revealed know details
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को अक्सर एकसाथ देखा जाता है। जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर सुनने को मिल रही हैं। फैंस भी इस बारे में जानने के लिए बेताब हैं कि दोनों कब अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने के बाद अभिनेत्री के भाई ने खुलासा किया है।

Throwback Thursday: इतने रुपये में बनता था रामानंद सागर की रामायण का एक एपिसोड, कमाई का आंकड़ा तो कर देगा हैरान
 

rakul preet jacky bhagnani wedding to be held in 2023 actress brother revealed know details
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : insta-

रकुल के भाई अमन ने बताया है कि रकुल ने जैकी के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया है। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी भी करना चाहते हैं। शादी को लेकर फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन अगर ऐसा कुछ होगा तो रकुल सभी को खुद इस बारे में बताएंगी। फिलहाल जैकी के पास की बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और रकुल भी व्यस्त हैं, ऐसे में दोनों शादी का फैसला सोच-समझकर लेंगे।

Urvashi-Rishabh: करवा चौथ पर तन्हाई में ऋषभ पंत को खोजती दिखीं उर्वशी की नजरें? बोलीं- गुल-ए-गुलजार हो तुम

विज्ञापन
विज्ञापन
rakul preet jacky bhagnani wedding to be held in 2023 actress brother revealed know details
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रकुल प्रीत भी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। दोनों बेहद ही प्यारे कपल हैं और एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। माना जा रहा है कि अपनी फिल्मों को बड़े स्तर पर दिखाने वाले वासु भगनानी अपने बेटे जैकी भगनानी की शादी को भी अलग अंदाज में करने के इच्छुक हैं। कहा जा रहा है कि रकुल ही इस बारे में निर्णय लेंगी और शादी को लेकर घोषणा भी वही करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed