फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirupa Roy: 'देवी' की तरह पूजी जाने वाली इस अभिनेत्री पर बहू ने लगाए थे गंभीर आरोप, आ गई थी जेल जाने की नौबत

Thu, 13 Oct 2022 10:28 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 13 Oct 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
Nirupa Roy Death Anniversary People Would Visit Her Home Seek Her Blessings When She Arrest On Dowry Case
निरूपा रॉय और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

धार्मिक फिल्मों की रानी और बॉलीवुड की मां कही जाने वाली अभिनेत्री निरूपा रॉय को 50 के दशक में 'देवी' माना जाता था। उन्होंने 70-80 के दशक में इतनी फिल्मों में मां का किरदार निभाया था कि उन्हें असल जिंदगी में 'मां' कहा जाने लगा। हिंदी फिल्मों में जब भी मां के किरदार का जिक्र किया जाता था तब निरूपा रॉय का चेहरा सामने आता था। उनके द्वारा निभाए गए मां के किरदार लोगों के दिलों में इस कदर बस गए कि उन्हें 'बॉलीवुड की मां' कहा जाने लगा। हालांकि, एक ऐसा भी समय आया जब उन्हें असल जिंदगी में 'मां' न बन पाने की सजा मिली। जानिए देवी कही जाने वाली मां के बारे में...

Nirupa Roy Death Anniversary People Would Visit Her Home Seek Her Blessings When She Arrest On Dowry Case
nirupa roy - फोटो : Social Media

गुजरात में जन्मी निरूपा रॉय की शादी 15 साल की उम्र में कमल रॉय से हो गई थी। शादी के बाद निरूपा रॉय मुंबई पहुंचीं। यूं तो निरूपा रॉय का असली नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा था, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर निरूपा रॉय रख दिया।

20 साल में पहली बार अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए 'अल्लू अर्जुन', बोले- 'इंडिया कभी झुकेगा नहीं'

Nirupa Roy Death Anniversary People Would Visit Her Home Seek Her Blessings When She Arrest On Dowry Case
Nirupa Roy - फोटो : twitter

मां के रोल में निरूपा रॉय को तो हर किसी ने देखा है लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्होंने 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था। देवी के किरदार में निरूपा रॉय ने ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उन्हें सचमुच में देवी मानने लगे थे। यही नहीं, लोग तो उनके घर जाकर उनके पैर छूते थे और भजन गाते थे।

दीपिका और मेगन ने मेंटल हेल्थ पर की बात, अवसाद के दौर में दिखाई थी यह हिम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirupa Roy Death Anniversary People Would Visit Her Home Seek Her Blessings When She Arrest On Dowry Case
Nirupa Roy - फोटो : twitter

निरूपा रॉय ने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे अभिनेताओं की मां का रोल निभाया। साल 1999 में आई फिल्म 'लाल बादशाह' में अमिताभ बच्चन और निरूपा रॉय दोनों आखिरी बार मां-बेटे के रोल में दिखे। निरूपा रॉय ने अपने 5 दशक के लंबे बॉलीवुड करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया।

अब कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे साथ ऐसी हरकत...

विज्ञापन
Nirupa Roy Death Anniversary People Would Visit Her Home Seek Her Blessings When She Arrest On Dowry Case
निरूपा रॉय

निरूपा रॉय की जिंदगी में एक वो मोड़ भी आया जब उनके जेल जाने की नौबत आ गई थी। उनके छोटे बेटे की पत्नी उना रॉय ने निरूपा, उनके पति कमल और उनके बड़े बेटे पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। उनकी बहू ने उनके परिवार पर काले धन से जुड़े गंभीर आरोप भी लगाए थे और कहा था कि निरूपा ने उसे घर से निकाल दिया था। 

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी! अभिनेत्री के भाई ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed