{"_id":"601e725a887c8d2b7378f576","slug":"rakul-preet-joins-cast-of-doctor-g-opposite-ayushmann-khurrana-is-a-big-step-for-her-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रकुलप्रीत पर टिकीं बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं की नजर, ‘डॉक्टर जी’ में मिले किरदार से बदलेगा नजरिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रकुलप्रीत पर टिकीं बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं की नजर, ‘डॉक्टर जी’ में मिले किरदार से बदलेगा नजरिया
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 06 Feb 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rakul preet singh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में परवरिश और पढ़ाई लिखाई के बाद कन्नड़ सिनेमा से बड़े परदे पर कदम रखने वाली अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह के लिए साल 2021 काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। अजय देवगन की फेवरिट हीरोइन का तमगा हटाने के लिए उन्होंने दूसरे अभिनेताओं के साथ भी दमदार फिल्में साइन करनी शुरू की हैं। मृणाल ठाकुर के फिल्म ‘डॉक्टर जी’ छोड़ने के बाद रकुलप्रीत ही आयुष्मान की हीरोइन बनी हैं।
2 of 5
rakul preet singh
- फोटो : instagram
रकुल कहती हैं, “मैंने 12वीं के बाद मॉडलिंग करना शुरू किया। मॉडलिंग के बीच में ही मुझे कन्नड़ फ़िल्म का ऑफर मिला। पहले तो मैंने मना कर दिया क्योंकि मुझे पता ही नहीं था कि दक्षिण भारत भी अलग फ़िल्म इंडस्ट्री है। फिल्म बनाने वालों ने इसके बाद मेरे पिताजी से बात की और उनकी सलाह पर अनुभव हासिल करने और पॉकेट मनी के लिए मैंने इस फिल्म के लिए हां कर दी। मैंने फ़िल्म की तो मुझे बहुत मज़ा आया। इसके बाद ही मैंने अभिनेत्री बनने का फैसला किया, लेकिन मैंने फिर भी कॉलेज नहीं छोड़ा।”
3 of 5
rakul preet singh
- फोटो : instagram
रकुलप्रीत ने कोरोना से भी जंग लड़ी और इससे जीतने के बाद दूसरों को भी हिम्मत बंधाने का काम करती रहीं। अजय देवगन की दो फिल्मों में वह काम कर रही हैं। ‘मे डे’ और ‘थैंक गॉड’ उनके लिए काफी खास हैं। अर्जुन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ में भी उनका काफी दमदार रोल बताया जा रहा है। हिंदी सिनेमा में राकुलप्रीत का नाम भी हो रहा है और काम भी बढ़ रहा है। और उन्हें अभी आगे बहुत दूर तक जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rakul preet singh
- फोटो : instagram
रकुलप्रीत बताती हैं, “मैंने पहली फिल्म के साथ साथ अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की ताकि कभी जरूरत पड़े तो अभिनय के अलावा भी कुछ काम मिल सके। कन्नड़ फिल्म के बाद ही मैं मुंबई आ गई थी।यहीं आकर मुझे हिंदी की पहली फ़िल्म 'यारियां' मिली। 'यारियां' की शूटिंग खत्म होने के दो दिन पहले ही मेरी एक तेलुगु फ़िल्म रिलीज हो गई और बहुत बड़ी हिट हो गई। इसी वजह से मैंने तीन-चार फिल्में साइन कर लीं और मैं दक्षिण भारतीय सिनेमा में व्यस्त हो गई।”
विज्ञापन
5 of 5
Rakul Preet Singh
- फोटो : amar ujala, mumbai
सिनेमा में अपने पैर टिकाने के पीछे वह अपनी मां को सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं। वह कहती हैं, “मेरी मां ने मेरा पूरा साथ दिया। जब मैं छोटी थी तो पापा से बहुत सी चीजें मांगा करती थी। फिर मेरा छोटा भाई आ गया। लोगों का ध्यान उसकी तरफ हो गया तो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। मैं अपने भाई को बहुत परेशान करती थी। मेरी मां ही थीं जिन्होंने मुझे एक्टिंग करने के लिए प्रेरित किया। पहले तो मुझे मेरी मां की बात का भरोसा नहीं होता था। मैं सोचती थी कि ऐसे ही बोल रही हैं।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।