सब्सक्राइब करें

साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने फैंस के लिए किया ये बड़ा काम, तस्वीरों के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 10 Jul 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Ram Charan is seen sharing his excitement about debuting on Instagram
राम चरण - फोटो : instagram
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की तरह ही है। लेकिन राम चरण सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं। फैंस को उनकी तस्वीरों का इंतजार रहता है लेकिन इंस्टाग्राम पर न होने की वजह से फैंस को फेसबुक तक ही सीमित रहना पड़ता था।
Trending Videos
Ram Charan is seen sharing his excitement about debuting on Instagram
Ram Charan

लेकिन राम चरण ने अब फैंस की ये मुश्किल भी दूर कर दी है। फैंस की भारी डिमांड पर राम चरण ने इंस्टा डेब्यू कर लिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म RRR से अपना लुक शेयर किया। इंस्टा पर राम चरण को फॉलो करने वाले फैंस की संख्या 2 लाख 29 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। ये केवल एक दिन में हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan is seen sharing his excitement about debuting on Instagram
Ram Charan

इसी बीच राम चरण की पत्नी उपासना ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में राम चरण पूल में मौजूद हैं और अपने इंस्टा डेब्यू पर बात कर रहे हैं। रामचरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। रामचरण की गिनती साउथ के सुपर स्टार्स में होती है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की एक ही फिल्म 'जंजीर' की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

FINALLY HE MADE IT @alwaysramcharan #ramcharan On @instagram #‪itsgonnabeMAD‬ #friday

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela) on

Ram Charan is seen sharing his excitement about debuting on Instagram
राम चरण तेजा

राम चरण के नेट वर्थ 1250 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनकी सालाना इनकम 20 करोड़ से ज्यादा की है। रामचरण हैदराबाद बेस्ड एयरलाइन ट्रू जेट के मालिक हैं। इसके अलावा उनकी रामचरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब नाम से पोलो टीम भी है। वो MAA TV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। उनके पास बीएमडब्लू, मर्सडीज, रेंज रोवर से ऑडी जैसी कार हैं। 

विज्ञापन
Ram Charan is seen sharing his excitement about debuting on Instagram
राम चरण
फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स और पर्सनल इन्वेस्टमेंट से पैसा कमाने वाले राम चरण ने हैदराबाद में जुबली हिल्स की प्राइम लोकेशन में एक नया भव्य घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस घर की कीमत करीब 38 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed