फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Charan visits priyanka chopra los angeles home with wife upasana see latest pictures

Ram Charan: ऑस्कर से पहले प्रियंका के एलए वाले घर पत्नी के साथ पहुंचे RRR फेम राम चरण, तस्वीरों ने जीता दिल

Sat, 11 Mar 2023 05:51 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 11 Mar 2023 05:51 PM IST
सार

12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 95वां ऑस्कर अवॉर्ड आयोजित होगा। इंडिया के समय के अनुसार आप इसे 13 मार्च की सुबह देख पाएंगे। आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार के अलावा ऑस्कर की ऑफिशियल वेब साइट पर लाइव देख सकते हैं। आइये आपको दिखाते हैं प्रियंका की पार्टी की फोटोज।

विज्ञापन
Ram Charan visits priyanka chopra los angeles home with wife upasana see latest pictures
प्रियंका चोपड़ा, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

95वें अकादमी पुरस्कार 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में आयोजित किए जाएंगे। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर से पहले अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में एक प्री ऑस्कर्स पार्टी दी। जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए। प्रीति जिंटा, जैकलीन फर्नांडीज, जूनियर एनटीआर और अन्य जैसे सेलेब्स ने प्रियंका चोपड़ा द्वारा आयोजित इस पार्टी में पहुंचे। तेलुगू अभिनेता राम चरण और पत्नी उपासना के साथ पार्टी में शामिल हुए। प्रियंका ने राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को अपने परिवार से मिलाया। जिसकी खूबसूरत तस्वीर सामने आई हैं।

विज्ञापन

जो तस्वीर वायरल हो रही है उसे राम चरण की पत्नी उपासना ने शेयर किया है। प्रियंका के एलए वाले घर का बताया जा रहा है। इस तस्वीर में प्रियंका, उनकी मां मधु चोपड़ा, सास डेनिस मिलर जोनस और ससुर पॉल केविन, साउथ एक्टर राम चरण और उनकी प्रेग्नेंट वाइफ उपासना दिखाई दे रहे हैं। राम और उपासना का पालतू कुत्ता भी ग्रुप फोटो का हिस्सा था, जिसमें सभी ने कैजुअल कपड़े पहने थे। जहां प्रियंका और उपासना ने सफेद रंग की पोशाक पहनी थी, वहीं राम ने नीले रंग की टी-शर्ट के साथ सफेद पतलून पहनी थी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Charan visits priyanka chopra los angeles home with wife upasana see latest pictures
प्रियंका चोपड़ा और राम चरण तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्री ऑस्कर्स पार्टी की मेजबानी प्रियंका चोपड़ा और सेलिब्रिटी मैनेजर-उद्यमी अंजुला आचार्य ने की।। इस साल तीन भारतीय फिल्में ऑस्कर के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का गाना नातू नातू बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट हुआ है। वहीं, शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीथ्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं, गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण ऑस्कर से पहले आरआरआर को प्रमोट करने के लिए कुछ दिनों से अमेरिका में हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

विज्ञापन

बता दें कि ऑस्कर का पहला समारोह 16 मई 1929 को हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल में आयोजित किया गया था। पहले ऑस्कर समारोह में महज 15 पुरस्कार दिए गए थे। 95वें अकादमी अवॉर्ड की लाइव स्ट्रीमिंग रविवार यानी 12 मार्च 2023 को रात आठ बजे एबीसी पीटी पर की जाएगी। वहीं, भारत में इसका प्रसारण अगले दिन होगा। आप 13 मार्च को सुबह 5.30 बजे इसे देख सकते हैं। ऑस्कर अवॉर्ड का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: संदिग्ध हालात में मौत की अटकलों के बीच आई सतीश कौशिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, इस वजह से गई थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed