{"_id":"63244221f04ff257f9405098","slug":"ram-gopal-varma-blames-vijay-deverakonda-aggressive-nature-for-failure-of-liger-compares-with-prabhas-jr-ntr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Liger: राम गोपाल वर्मा ने बताई लाइगर के फ्लॉप होने की बड़ी वजह, विजय देवरकोंडा की इस हरकत को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Liger: राम गोपाल वर्मा ने बताई लाइगर के फ्लॉप होने की बड़ी वजह, विजय देवरकोंडा की इस हरकत को बताया जिम्मेदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 16 Sep 2022 03:04 PM IST
सार
साल 2022 कई मायनों में बॉलीवुड के लिए काफी खराब रहा है। साल की शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर लगातार हिंदी फिल्मों का जमकर बहिष्कार किया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा,राम गोपाल वर्मा
- फोटो : Social media
Link Copied
साल 2022 कई मायनों में बॉलीवुड के लिए काफी खराब रहा है। साल की शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर लगातार हिंदी फिल्मों का जमकर बहिष्कार किया गया है। बॉलीवुड की इन्हीं फिल्मों में से एक लाइगर के जरिए साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। हालांकि, उनका यह डेब्यू बुरी तरह फेल साबित हुआ क्योंकि उनकी यह फिल्म भी बायकॉट ट्रेंड के चलते बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। विजय की इस फिल्म पर अब मशहूर फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा का बयान सामने आया है।
Trending Videos
2 of 4
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के पर बात करते हुए वर्मा ने इसके फ्लॉप होने की बड़ी वजह बताई। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान अभिनेता विजय देवरकोंडा पर भी निशाना भी साधा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम गोपाल वर्मा का मानना है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान विजय देवरकोंडा के अक्रामक बयानों के चलते फिल्म को यह परिणाम देखना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि विजय के घमंडी व्यवहार के कारण उनकी फिल्म का दर्शकों से ज्यादा प्यार नहीं मिल पाया। इतना ही नहीं इस दौरान वर्मा ने विजय की तुलना अन्य साउथ कलाकारों से करते हुए कहा कि उनके अंदर साउथ कलाकारों की तरह विनम्रता का आभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा ने यह भी कहा कि विजय देवरकोंडा साउथ के अन् सुपरस्टार जैसे प्रभास, राम चरण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर की तरह हिंदी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाए। इसके अलावा दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्मों का सोशल मीडिया पर बहिष्कार जमकर किया जा रहा है। ऐसे में कहीं ना कहीं इन्हीं कारणों के चलते विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब साबित हुआ।
4 of 4
लाइगर रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की बात करें तो 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। कमजोर कहानी की वजह से यह फिल्म दर्शकों पर कुछ खास असर नहीं पाई। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम्या कृष्णन और माइक टाइसन भी नजर आए थे। 160 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 36 करोड़ की ही कारोबार कर पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।