फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे नाखुश महिला थीं श्रीदेवी, डायरेक्टर ने खोले जिंदगी के बड़े राज

Sun, 04 Mar 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma Says Sridevi Had Been a Very Unhappy Woman
sridevi

श्रीदेवी की मौत पर हर दिन नया खुलासा हो रहा है। इन खुलासों के साथ कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। ऐसे में अब राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी के फैन्स के नाम एक लेटर लिखा है। इस लेटर में राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी की जिंदगी से जुड़े कई निजी तथ्य भी सामने रखे हैं।

Ram Gopal Varma Says Sridevi Had Been a Very Unhappy Woman
Ram Gopal Verma
रामगोपाल वर्मा साउथ और बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रहे हैं और वे श्रीदेवी को बहुत करीब से जानते थे। अपने इस पत्र के एक हिस्से में राम गोपाल वर्मा ने लिखा है, श्री देवी एक नाखुश महिला थीं। 'इंग्लिश विंग्लिश' के कुछ समय को छोड़कर, वह एक नाखुश महिला थीं। भविष्य की अनिश्चितताएं, निजी जिंदगी में आने वाले कई उतार-चढ़ाव जैसी चीजों ने उनकी जिंदगी में कई गहरे निशान छोड़ दिए थे और जिसके बाद वह कभी शांति से नहीं रहीं।
Ram Gopal Varma Says Sridevi Had Been a Very Unhappy Woman
श्रीदेवी
उन्होंने आगे लिखा है, बचपन में ही इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने की वजह से वह कई परेशानियों से गुजरी हैं, जिंदगी ने उन्हें कभी बढ़ने और शांत रहने का मौका नहीं दे पायी। बाहरी शांति से ज्यादा उनके भीतर की शांति काफी अहम थी, जो उन्हें नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma Says Sridevi Had Been a Very Unhappy Woman
Sridevi

उन्होंने अपने इस लेटर में लिखा, 'श्रीदेवी दरअसल महिला के शरीर में जकड़े एक बच्चे की तरह थीं। वह एक व्यक्ति के तौर पर काफी मासूम थीं, लेकिन अपने बुरे अनुभवों के चलते वह काफी वहमी भी हो गई थीं। उनके मामले में यह कहना चाहता हूं कि आखिरकार अब जाकर उन्हें अंतिम शांति मिलेगी, जैसी उन्हें जीते हुए कभी नहीं मिली।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma Says Sridevi Had Been a Very Unhappy Woman
Sridevi
रामू ने अपने इस लेटर में लिखा, 'बोनी की मां ने श्रीदेवी को दुनिया के सामने घर तोड़ने वाली औरत के तौर पर दिखाया था और उन्हें बोनी पहली पत्नी के साथ गलत करने के लिए एक पांच सितारा होटल की लौबी में सब के सामने पेट में घूंसा मारा था।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed