24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके को अधिक खास बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस बीच फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का ट्वीट सुर्खियों में आ गया है। राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में सनी लियोनी का भी जिक्र किया है।
सुर्खियों में निर्देशक का ट्वीट, लिखा- 'सनी लियोनी को बुला लो, ट्रंप को देखने एक करोड़ लोग आ जाएंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के लिए भारत आ रहे हैं। न सिर्फ ट्रंप की सुरक्षा बल्कि उनके भारत दौरे के प्लान को लेकर भी कई अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं। वहीं इस बीच ऐसी भी खबरें सामने आईं की ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद में 1 करोड़ लोग जुटेंगे। इस बीच राम गोपाल वर्मा ने ट्रंप से जुड़ा एक ट्वीट किया है। राम गोपाल का ट्वीट वायरल होना शुरू हो गया है।
अहमदाबाद में ट्रंप के लिए एक करोड़ लोग जुटने को लेकर ही राम गोपाल ने ट्वीट किया है। राम गोपाल ने ट्वीट में लिखा, ''डोनाल्ड ट्रंप का दावा कि भारत में उनका 1 करोड़ लोग स्वागत करेंगे, तभी सच साबित हो सकता है जब अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख, रजनीकांत, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और सनी लियोनी को ट्रंप के बगल में खड़ा किया जाए।'
The only way @realDonaldTrump ‘s claim there will be 10 million people to welcome him in india can come true is, if they manage to line up Amitabh Bachchan, Salman Khan , Amir Khan, Sharuk Khan , Rajnikant, Katrina Kaif, Deepika Padukone and SUNNY LEONE to stand next to TRUMP
वैसे राम गोपाल के ट्वीट में एक और बात खास देखने को मिल रही है कि जहां बाकी बॉलीवुड सितारों के नाम के साथ ही सनी लियोनी का नाम कैपिटल अक्षरों में लिखा गया है। बात राम गोपाल वर्मा के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंनो 'रंगीला', 'सत्या', 'कंपनी', 'भूत' और 'सरकार' जैसी फिल्मों को निर्देशित किया है।