कुछ वक्त पहले निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म मिस्टर इंडिया के रीमेक को लेकर घोषणा की थी। इसके बाद से ही अली विवादों में आ गए थे। पहले जहां निर्देशक शेखर कपूर ने अली अब्बास जफर पर निशाना साधा था तो वहीं अब सोनम कपूर ने भी निर्देशक को लेकर अपनी राय रखी है।
'मिस्टर इंडिया 2' विवाद पर सोनम कपूर ने जाहिर की नाराजगी, सोशल मीडिया पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इस बात को लेकर खफा हैं कि निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म मिस्टर इंडिया के रीमेक के लिए उनके (अभिनेत्री) पिता अनिल कपूर से कोई बात नहीं की। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी बात भी रखी है।
सोशल मीडिया पर सोनम ने लिखा, 'मुझसे कई सारे लोग मिस्टर इंडिया के रीमेक के बारे में पूछ रहे हैं। मेरे पिता को तो ऐसे किसी रीमेक की जानकारी भी नहीं थी, हमें ये सोशल मीडिया पर पता चला जब अली अब्बास जफर ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया।
View this post on Instagram
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
सोनम अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, 'ये बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि किसी ने भी मेरे पिता या शेखर अंकल से इस फिल्म को लेकर बात नहीं की। उन दोनों का ये फिल्म बनाने में बड़ा योगदान था। ये बहुत दुख की बात है क्योंकि मिस्टर इंडिया मेरे पिता के दिल के काफी करीब है और इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी।'
गौरतलब है कि हाल ही में सोनम कपूर से पहले मिस्टर इंडिया (1987) के डायरेक्टर शेखर कपूर ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। शेखर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मिस्टर इंडिया 2 के बारे में किसी ने भी मुझसे नहीं पूछा। मुझे लगता है फिल्म के लिए बड़ा वीकेंड बनाने के लिए ये टाइटल इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन वो लोग फिल्म के किरदार या स्टोरी का इस्तेमाल बिना असली निर्माताओं की इजाजत के नहीं कर सकते हैं।'
No one has even asked me or mentioned to me about this film called Mr India 2. I can only guess that they using the title to get a big weekend. For they cannot use the characters/story without permission from the original creators of the film. https://t.co/Set5eDH63j