बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान अपने ब्रेकअप की वजह से काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप के बारे में खुलासा किया था। वह लंबे समय से डांसर और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ रिश्ते में थीं। सना ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया। ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन से गुजर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने और भी कई खुलासे किए हैं।
ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में पहुंची बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट, खाई नींद की गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना खान ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद वह काफी टूट गई थीं। सना ने कहा, 'इन दिनों मैं डिप्रेशन और चिंता से जूझ रही हूं। अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं और अपना ख्याल भी रख रही हूं। मेरा परिवार मेरे साथ है। मैं पिछले 20 दिनों से नींद की गोलियां ले रही हूं, लेकिन दो दिनों से मैंने कोई गोली नहीं है और इसके लिए मैं बहुत खुश हूं। मेरे फैंस मेरी पोस्ट के कमेंट में लिखते हैं कि आगे बढ़ जाओ, मैं उनको कहना चाहती हूं कि यह इतना आसान नहीं है।'
सना खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, 'धोखेबाज जल्दी आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन जो लोग सच्चा प्यार करते हैं, उन्हें थोड़ा समय लगता है।' सना के अनुसार वह मेल्विन लुइस से जल्द शादी करने वाली थीं, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने जब उन्हें धोखा दिया तो वह भावनात्मक रूप से काफी टूट गईं। ब्रेकअप की घोषणा के बाद सना ने मेलविन पर सोशल मीडिया के जरिए कई आरोप लगाए। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे वाले दिन सना ने एक पोस्ट साझा किया था।
इसमें उन्होंने लिखा, 'धोखा देना कोई गलती नहीं होती। ये एक सोची-समझी साजिश है। जिस दर्द से मैं गुजरी हूं उसकी कीमत वो कभी नहीं चुका सकता। आप लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ था कि उसने एक छोटी लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था। वो लड़कियों से पैसे लेता था, वो अपनी स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था। इससे पता चलता है कि वो कैसा टीचर था । इन सब बातों ने मुझे डरा दिया। इसीलिए वो आजतक स्ट्रगल कर रहा है। भगवान तुम्हें सजा देंगे।'
सना खान ने इससे पहले भी अपने इंटरव्यू में कहा था, 'वह एक धोखेबाज और झूठा है और यह वो सबके साथ करता है अपनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता के लिए। यह सही जानकारी है इसमें कुछ मिलावट नहीं है।' इसके अलावा सना ने ये भी बताया कि मई-जून के बाद से उनके साथ ये धोखा हुआ है। सना के बयान के बाद मेलविन लुईस ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- 'बुलाती है मगर जाने का नहीं। मेलविन ने जो टीशर्ट पहनी है उस पर भी यही लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- 'जीतने के लिए।' मेलविन ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है उनका ये मैसेज सना खान के लिए ही है।
पढ़ें: बिग बॉस से निकलकर आरती सिंह का हुआ ऐसा हाल, शो में रहते हुए पड़ी गई ये बुरी आदत