फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय-सारा को कास्ट किए जाने पर सोना महापात्रा ने निकाला गुस्सा, बोली ये बात

Sat, 22 Feb 2020 11:49 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 22 Feb 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
sona mohapatra takes sara ali khan and akshay kumar romance in atrangi re
Akshay Kumar, Sara Ali Khan and Dhanush - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गायिका सोना महापात्रा बॉलीवुड की उन सितारों में से हैं जो अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। इस बार सोना ने अक्षय कुमार और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर सवाल उठाए हैं। दरअसल, सोना ने हीरो और हीरोइन की उम्र के फासले को लेकर ये बात कही है। 

sona mohapatra takes sara ali khan and akshay kumar romance in atrangi re
Sona Mohapatra - फोटो : social media

सोना का कहना है कि पर्दे पर अधेड़ उम्र का हीरो खुद से आधी उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस तो करता है लेकिन प्रियंका चोपड़ा खुद से 10 साल छोटे निक जोनस के साथ शादी करती हैं तो उन्हें ट्रोल किया जाता है। सोना ने एक खबर को शेयर किया जिसमें लिखा था कि फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान डबल रोल में हैं। वो फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष दोनों के साथ रोमांस करेंगी। 

sona mohapatra takes sara ali khan and akshay kumar romance in atrangi re
sona mohapatra - फोटो : social media

सोना ने ट्वीट किया कि 'क्या भारत में 52 साल की माधुरी दीक्षित को किसी 24 साल के लड़के के साथ रोमांस करने के लिए कास्ट किया जाएगा? मुझे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन ऐसी दुनिया चाहिए जिसमें सबकुछ निष्पक्ष हो। याद हो कि जब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी तो उन पर बेवकूफी भरे जोक्स किए गए और उन्हें ट्रोल किया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sona mohapatra takes sara ali khan and akshay kumar romance in atrangi re
Dhanush And Sara Ali Khan - फोटो : Social Media

जानकारी के अनुसार धनुष और सारा इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू कर सकते हैं। यह शूटिंग बिहार और मदुरई में होगी। वहीं अक्षय कुमार मध्य अप्रैल के बाद इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। फिल्म की शूटिंग कुल 80-90 दिनों तक चलेगी जो जुलाई तक खत्म हो जाएगी।  

विज्ञापन
sona mohapatra takes sara ali khan and akshay kumar romance in atrangi re
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
अक्षय पहले ही बता चुके हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए दस मिनट में ही हां कह दिया था। यह काफी रोचक किरदार है। ऐसे किरदार को वह किसी भी तरह अपने हाथों से नहीं जाने देना चाहते थे। इस रोल को वह पूरी जिंदगी याद रखेंगे। 'अतरंगी रे' अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो सकती है।
 

'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद माहिरा शर्मा को मिली बड़ी कामयाबी, पीछे रह गईं रश्मि देसाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed