{"_id":"6352749120025571ca48f259","slug":"ram-setu-box-office-collection-prediction-akshay-kumar-jacqueline-fernandez-nushrat-bharucha-starrer-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Setu BO Prediction: अक्षय की लड़खड़ाती नैया पार लगा पाएगी 'राम सेतु', ओपनिंग डे पर होगा इतना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Setu BO Prediction: अक्षय की लड़खड़ाती नैया पार लगा पाएगी 'राम सेतु', ओपनिंग डे पर होगा इतना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राम सेतु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार साल में कई फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। साल की शुरुआत में अक्षय बच्चन पांडे लेकर आए थे, जो कि फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद कटपुतली, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन की फ्लॉप ही रहीं। अब अक्षय कुमार इस दिवाली पर राम सेतु लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा हैं। अक्षय कुमार लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं और फिल्म को लेकर सुर्खियां भी बटोर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पिछली फिल्में फ्लॉप रहने के बाद राम सेतु की बॉक्स ऑफिस पर क्या स्थिति हो सकती है।
2 of 4
राम सेतु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राम सेतु अक्षय कुमार की इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली चौथी फिल्म है। कुछ समय इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। राम सेतु में अक्षय कुमार आर्कियोलॉजिस्ट के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में सत्यदेव कांचराना, प्रवेश राणा, हनी यादव और रोफिक खान आदि नजर आने वाले हैं। ट्रेलर को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। कोई रिलीज से पहले ही इस फिल्म को फ्लॉप बता रहा था तो कोई सुपरहिट कह रहा था।
राम सेतु के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसलिए अगर ये फिल्म पहले दिन 15 से 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करती है तो इसका कारोबार ठीक-ठाक हो सकता है। अक्षय कुमार के लिए ये फिल्म एक चुनौती भी है, क्योंकि इस साल उनकी पिछली सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राम सेतु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार स्टारर 'राम सेतु' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। वहीं इस फिल्म को अरुणा भाटिया, लाइका प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा द्वारा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया गया है। बता दें कि 'राम सेतु' 24 अक्टूबर 2022 को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।