सब्सक्राइब करें

'रामायण' खत्म होते ही अब लीलाएं रचेंगे 'श्री कृष्णा', जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 03 May 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
ramanand sagar show shri krishna retelecast after ramayan end
Shri Krishna - फोटो : file photo

निजी चैनलों को पीछे छोड़ते हुए 'रामायण' ने दूरदर्शन को नंबर वन बना दिया है। शो को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। दो मई को 'उत्तर रामायण' का आखिरी एपिसोड दिखाया गया। अब 'रामायण' की जगह रामानंद सागर के ही एक और सीरियल 'श्री कृष्णा' का प्रसारण होने जा रहा है।

ramanand sagar show shri krishna retelecast after ramayan end
Shri Krishna - फोटो : file photo

'रामायण' के स्लॉट पर 'श्री कृष्णा' का प्रसारण होगा। दूरदर्शन पर 'रामायण' के शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स 'श्री कृष्णा' को भी दिखाने की मांग कर रहे थे। दर्शकों की मांग को देखते हुए चैनल ने पहले ही एलान कर दिया था कि 'श्री कृष्णा' दोबारा दिखाया जाएगा। 

ramanand sagar show shri krishna retelecast after ramayan end
Shri Krishna - फोटो : social media

दूरदर्शन ने एक ट्वीट करके बताया कि 'रामायण' के स्थान पर टीवी पर 'श्री कृष्णा' का प्रसारण होगा। शो में दर्शक अब कृष्ण की लीलाएं देख सकेंगे। फैंस के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। श्री कृष्णा तीन मई से रात नौ बजे प्रसारित होगा। अगले दिन सुबह नौ बजे इसका रिपीट टेलीकस्ट आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramanand sagar show shri krishna retelecast after ramayan end
Swapnil Joshi - फोटो : twitter

दूरदर्शन ने जो ट्वीट किया उसमें लिखा- 'वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्। देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्। आज रात नौ बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक 'श्री कृष्णा' सिर्फ दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर।'

विज्ञापन
ramanand sagar show shri krishna retelecast after ramayan end
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : Facebook/Sarvadaman-DBanerjee

बता दें कि रामानंद सागर के इस शो का पहली बार प्रसारण साल 1993 में हुआ था। इसमें अभिनेता सर्वदमन डी बनर्जी कृष्ण बने थे। वहीं कृष्ण के युवावस्था का रोल स्वप्निल जोशी ने निभाया था। दोनों ही अभिनेताओं को बेहद पसंद किया गया था। बहरहाल, दूरदर्शन को भी उम्मीद होगी कि जिस तरह से 'रामायण' ने टीवी पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए 'श्रीकृष्णा' को भी वैसी ही प्रतिक्रिया मिलेगी।

'रामायण' से चार साल पहले श्रीदेवी संग काम कर चुके थे अरुण गोविल, इस फिल्म में आए नजर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed