फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सरोजिनी नायडू के किरदार में नजर आएंगी 'रामायण' की 'सीता', सामने आया पहला पोस्टर

Fri, 08 May 2020 01:55 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 08 May 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Ramayan actress Deepika Chikhalia will seen in Sarojini Naidu biopic first look release
Deepika Chikhalia - फोटो : amar ujala

करीब 30 साल बाद रामानंद सागर की 'रामायण' के पुनर्प्रसारण के बाद शो के सभी पात्र फिर एक बार चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार रामायण के कलाकारों की बात हो रही है। इसी बीच सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी आने वाली फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 

Ramayan actress Deepika Chikhalia will seen in Sarojini Naidu biopic first look release
Deepika Chikhalia - फोटो : amar ujala mumbai

दीपिका जल्द ही सरोजिनी नायडू के जीवन पर बन रही फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका मुख्य किरदार में हैं। सरोजिनी का पहला पोस्टर खुद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, 'सरोजिनी नायडू...पहला लुक...पोस्टर।' 

Ramayan actress Deepika Chikhalia will seen in Sarojini Naidu biopic first look release
deepika chikhalia - फोटो : file photo

पोस्टर के जरिए इस फिल्म को स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी बताया गया है। उल्लेखनीय है कि दीपिका अपनी इस फिल्म के बारे में पहले भी बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था, 'मुझे सरोजिनी नायडू की बायोपिक ऑफर हुई है। धीरज (निर्देशक) ने मुझे लॉकडाउन के चलते स्टोरी नहीं बताई है। मैं फिल्म की कहानी ध्यान से पढ़ती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan actress Deepika Chikhalia will seen in Sarojini Naidu biopic first look release
Deepika Chikhalia - फोटो : Social Media

दीपिका ने सरोजिनी नायडू के किरदार को एक चुनौती माना है। उनके अनुसार 'रामायण' में सीता का किरादर निभाना इतना मुश्किल नहीं था। दरअसल उन्हें पहले किसी ने देखा नहीं था तो उन्होंने जो किया लोगों ने उससे ही संतुष्ट हो गए लेकिन सरोजिनी नायडू के बारे में लोग जानते हैं। इस परिस्थिति में  किसी भी तरह की चूक भारी पड़ सकती है। प्रत्येक पक्ष पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Ramayan actress Deepika Chikhalia will seen in Sarojini Naidu biopic first look release
Ramayan - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि दीपिका ने साल 1983 से लेकर 1994 तक कई फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें घर घर में पहचान 'रामायण' में निभाए अपने सीता के किरदार के लिए मिली। लेकिन उन्होंने अपने बच्चे की परवरिश के लिए फिल्म दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली। साल 2018 में उन्होंने लंबे समय बाद फिल्म 'गालिब' से फिल्मों में वापसी की। वहीं पिछली दफा वह फिल्म 'बाला' में नजर आईं थी।

पढ़ें: शादी की सालगिरह पर सोनम कपूर ने खोला पति आनंद आहूजा से जुड़ा ये राज, अभिनेत्री ने इस अंदाज में दी बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed