फिल्म जगत में तमाम फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में प्रेम कहानियां दिखाई जाती हैं। फिल्मों में तो आपने पहली नजर के प्यार का जादू देखा ही होगा, लेकिन आज हम आपको असल जिंदगी में पहली नजर वाले प्यार के बारे में बता रहे हैं। बॉलीवुड में एक ऐसा कपल है, जिसे लेकर अक्सर प्यार की मिसाल पेश की जाती है। हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी किरण जुनेजा और रमेश सिप्पी की। इन दोनों की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है, आइए जानते हैं...
Ramesh-Kiran: पहली नजर में ‘महाभारत’ की गंगा को दिल दे बैठे थे रमेश सिप्पी, ऐसे शुरू हुई इनकी प्रेमकहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरण जुनेजा टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। टीवी पर उनके अभिनय को फैंस का खूब प्यार मिला है। वहीं बात करें रमेश सिप्पी की तो रमेश बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं। आज दोनों अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। किरण ने 'महाभारत' सीरियल में 'गंगा' के रोल से लोकप्रियता हासिल की थी। प्रशंसकों ने उनका अभिनय खूब पसंद किया। इसी तरह रमेश ने बॉलीवुड को 'शोले' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन दोनों प्रतिभाशाली हस्तियों के बीच का प्रेम भी अनोखा है।
Salim Khan: अमिताभ बच्चन किसी को करीब आने नहीं देते... सलीम खान ने बिग बी संग अपने रिश्ते को लेकर किया खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक किरण को पहली नजर में ही रमेश सिप्पी से प्यार हो गया था। किरण अपने अभिनय करियर में आगे बढ़ रही थीं कि उसी दौरान उनकी पहली मुलाकात डायरेक्टर रमेश सिप्पी से हुई। पहली मुलाकात के दौरान ही रमेश और किरण एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि, शुरुआत दोस्ती से हुई। इसके बाद किरण और रमेश की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। कपल ने एक-दूसरे को करीब साढ़े चार साल तक डेट किया और इसके बाद शादी करने का फैसला किया। आपको बता दें कि रमेश पहले से शादीशुदा थे और उनसे करीब 23 साल बड़े भी थे।
Saturday Box Office: 'दंगल' से लेकर 'सुल्तान' तक 'पठान' के आगे सब पस्त, वारिसु-थुनिवु ने भी फिर पकड़ी रफ्तार
आपको बता दें कि रमेश ने पहली पत्नी गीता से तलाक लेने के बाद किरण से दूसरी शादी की थी। रमेश और किरण साल 1986 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद किरण ने साल 1986 में लोकप्रिय सीरियल 'बुनियाद' में अपनी भूमिका से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी। बता दें कि किरण ने 'मुजरिम', 'बंटी और बबली' और 'जब वी मेट' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की कार को स्कूल बस ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस