फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: मिले जब दो पंजाबी...शहनाज गिल ने विक्की कौशल संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 20 Oct 2022 12:53 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
ramesh taurani diwali party shehnaaz gill shares photos with vicky kaushal says 2 punjabi ek frame me
विक्की कौशल, शहनाज गिल - फोटो : insta

अभिनेत्री शहनाज गिल को उनके खुशमिजाज अंदाज के लिए भी पहचाना जाता है। भले ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है। शायद ही कोई सितारा हो जो शहनाज गिल को न जानता हो। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक के खास लम्हों को साझा करती रहती हैं। आज शहनाज गिल ने विक्की कौशल संग अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।

ramesh taurani diwali party shehnaaz gill shares photos with vicky kaushal says 2 punjabi ek frame me
विक्की कौशल, शहनाज गिल - फोटो : insta

अपने इंस्टाग्राम से विक्की कौशल संग शहनाज गिल ने जो तस्वीरें साझा की हैं। वह रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी के दौरान की हैं। तस्वीर में जहां शहनाज को ब्लैक शिमरी साड़ी में देखा जा सकता है, तो वहीं विक्की कौशल ने ब्लैक कुर्ता पहना है। अभिनेता ने इस पार्टी में पत्नी कटरीना के साथ शिरकत की थी।

ramesh taurani diwali party shehnaaz gill shares photos with vicky kaushal says 2 punjabi ek frame me
विककी कौशल, शहनाज गिल - फोटो : social media

शहनाज गिल ने विक्की संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हुड़ बनी न गल (ये हुई न बात) दो पंजाबी एक फ्रेम विच'। इन तस्वीरों में दोनों को चेहरे पर बड़ी सी स्माइल के साथ पोज करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वहीं कई फैंस कहते नजर आए विक्की कौशल के साथ पंजाब की कटरीना कैफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramesh taurani diwali party shehnaaz gill shares photos with vicky kaushal says 2 punjabi ek frame me
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें वर्क फ्रंट की तो शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म इस साल यानी 2022 के अंत में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अब यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed