फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Takkar: बार-बार लोकेशन बदल रहा था राहुल, आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ऐसे की थी प्लानिंग

Thu, 20 Oct 2022 12:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 20 Oct 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
vaishali takkar suicide case this is how police was done whole planning to arrest actress ex boyfriend
वैशाली ठक्कर, राहुल नवलानी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते रविवार को टीवी की मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मां ने उनके बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा वैशाली के सुसाइड नोट में भी अभिनेत्री ने राहुल को उनकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद कल यानि बुधवार को इंदौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि वैशाली की मौत की खबर सामने आने के बाद राहुल फरार चल रहा था। 

vaishali takkar suicide case this is how police was done whole planning to arrest actress ex boyfriend
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर पुलिस ने राहुल को अरेस्ट करके उसके गैजेट्स जब्त कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक राहुल इंदौर-देवास के बीच किसी ढाबे पर छिपा हुआ था। वैशाली की मौत के दिन जब सुसाइड नोट से पता चला कि अभिनेत्री की मौत का आरोपी राहुल है, तभी तुरंत ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए वैशाली के पड़ोस वाले घर में जा पहुंची, लेकिन वह वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने राहुल को पकड़ने के लिए बहुत कड़ी प्लानिंग की। 

इसे भी पढ़ें- Thursday Throwback: जब वरुण धवन को बड़े भाई रोहित ने मारे थे छह जोरदार थप्पड़, दंग रह गए थे अभिनेता


 
vaishali takkar suicide case this is how police was done whole planning to arrest actress ex boyfriend
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

फरार पति-पत्नी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और उनको अलग-अलग राज्यों में पकड़ने के लिए भेज दिया। पुलिस को उसके जहां-जहां होने का अंदाजा था, वहां पर टीम भेजकर खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सर्कुलर नोटिस भी जारी किया और पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vaishali takkar suicide case this is how police was done whole planning to arrest actress ex boyfriend
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस लगातार राहुल पर नजर रखे थी, लेकिन वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। बुधवार को पुलिस को खबर मिली कि राहुल इंदौर की तरफ जा रहा है। पुलिस ने तुरंत राहुल को चेकिंग प्वॉइंट पर धर दबोचा और दोनों पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed