हिंदी फिल्म जगत में लंबे समय से बायोपिक का दौर चल रहा है। देखा गया है कि नेताओं से लेकर खिलाड़ियों की जीवन पर बनी फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। इसी के चलते सिनेमा जगत के बाद अब डिजिटल की दुनिया में भी बायोपिक का चलन आ गया है।
कंगना रनौत के बाद अब 'बाहुबली' की ये अभिनेत्री भी करेगी जयललिता का किरदार, सामने आया पहला लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएक्स प्लेयर जल्द ही तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता पर वेब सीरीज लेकर आ रहा है। हाल में इस सीरीज का एक टीजर सामने आया है। इस वेब सीरीज का नाम 'क्वीन' है, जिसमें जयललिता का किरदार 'बाहुबली' फेम राम्या कृष्णन निभाने वाली हैं। इस वेब सीरीज के साथ ही राम्या डिजिटल डेब्यू भी कर रही हैं।
सामने आए टीजर में एक साधारण लड़की की, अभिनेत्री और फिर राज्य की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री बनने की कहानी को दर्शाया गया है। इस टीजर के जरिए दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। सभी यह देखने को बेताब हैं कि राम्या, जयललिता के किरदार के साथ कितना न्याय कर पाती हैं। इस वेब सीरीज का ट्रेलर 5 दिसंबर को सामने आएगा। 3 दिसंबर को राम्या ने सोशल मीडिया पर नई प्रोफाइल फोटो के जरिए 'क्वीन' के अपने लुक की पहली झलक शेयर की है।
State Topper. Superstar Heroine. Youngest Chief Minister.
A gripping story of the QUEEN awaits you! #QueenIsComing@meramyakrishnan @menongautham @Murugesanprasad#Queen #MXOriginalSeries #MXPlayer #Ace2Three #FanFight pic.twitter.com/w8km3L2dWu
'क्वीन' के पहले सीजन में कुल 11 एपिसोड्स होने वाले हैं। अपने डिजिटल डेब्यू के बारे में राम्या ने कहा 'दर्शकों ने मुझे हर बार फिल्मों से लेकर टीवी पर खुले दिल से स्वीकार किया है। लेकिन अब मनोरंजन, स्क्रीन का मोहताज नहीं है। आज के समय में कंटेंट ही राजा है। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को मेरा अगला प्रोजेक्ट 'क्वीन' पसंद आएगा। मुझे लगता है कि हर किसी को तकनीक के साथ लगातार विकास करते रहना चाहिए। मैं भी भविष्य में डिजिटल वर्ल्ड की दुनिया से कदमताल करने की कोशिश कर रहे हैं। राम्या ने आगे बताया कि किरदार की गहराई, बेमिसाल टीम, शानदार स्क्रिप्ट ने मुझे इस प्रोजेक्ट को हां कहने पर मजबूर कर दिया।'
पढ़ें: नेहा से तनुश्री के सवाल- Kiss होने पर शिकायत क्यों नहीं और #MeToo में फंसे अनु पर चुप्पी क्यों?