फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगस्त से भी आगे टल सकती है 'बाहुबली' के भल्लालदेव की शादी, सामने आई ये बड़ी वजह

Thu, 11 Jun 2020 04:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 11 Jun 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Rana Daggubati and Miheeka Bajaj Marriage Might Be Postponed From August Due to Coronavirus
राणा दग्गुबाती ने की मिहीका बजाज से सगाई - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाकर प्रसिद्धि पाने वाले कलाकार राणा दग्गुबाती की मिहिका बजाज से शादी की तारीख आगे बढ़ती नजर आ रही है। राणा और मिहिका के परिवारजन देश में कोरोना वायरस से पीड़ितों के बढ़ते मामलों से परेशान हैं इसलिए वह फिलहाल इन दोनों की शादी की तारीख को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

Rana Daggubati and Miheeka Bajaj Marriage Might Be Postponed From August Due to Coronavirus
राणा दग्गुबती, मिहीका बजाज - फोटो : Social Media

पता चला है कि हैदराबाद में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से इस जोड़े के परिवार और रिश्तेदार शादी की तारीख को लेकर चिंतित हैं। परिवार वालों का विचार है कि वह इस शादी को एक बड़े त्योहार के रूप में करना चाहते हैं लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते शायद ऐसा हो पाना मुमकिन नहीं हो पाएगा। इसलिए, वह शादी को कुछ और महीने आगे खिसकाना चाहते हैं।

Rana Daggubati and Miheeka Bajaj Marriage Might Be Postponed From August Due to Coronavirus
राणा दग्गुबाती और मिहीका की सगाई की तस्वीर - फोटो : Social Media

कुछ ही समय पहले की बात है जब राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने एक छोटे से घरेलू समारोह में अपने रोका की रस्म को पूरा किया था। इस समारोह में इन दोनों परिवारों के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। इसी के बाद खबरें आने लगी थीं कि राणा दग्गुबाती ने शादी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubati and Miheeka Bajaj Marriage Might Be Postponed From August Due to Coronavirus
राणा दग्गुबाती की मंगेतर मिहीका - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि राणा के पिताजी ने मीडिया में आकर इस बात का खुलासा किया था कि अभी सिर्फ सगाई हुई है। शादी होना अभी बाकी है। राणा और मिहिका की शादी के लिए दोनों परिवारों ने आपसी सलाह मशविरा करके इसी साल 8 अगस्त को तय किया था।

विज्ञापन
Rana Daggubati and Miheeka Bajaj Marriage Might Be Postponed From August Due to Coronavirus
राणा दग्गुबती, मिहीका बजाज - फोटो : Social Media

मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस तारीख को फिर से बदलने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि राणा और मिहिका की तरफ से अभी भी शादी की अंतिम तारीख की घोषणा की जाना बाकी है।

पढ़ें: 'साहो' के निर्देशक सुजीत रेड्डी ने की सगाई, यहां देखिए मंगेतर प्रवालिका संग उनकी तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed