फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Album: राणा दग्गुबाती ने मिहीका बजाज के साथ लिए सात फेरे, देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें

Sun, 09 Aug 2020 03:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 09 Aug 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
Rana Daggubati Miheeka Bajaj Weddingj wedding pictures gone viral
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने- माने अभिनेता राणा दग्गुबाती और उनकी प्रेमिका मिहीका बजाज शनिवार रात शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।

Rana Daggubati Miheeka Bajaj Weddingj wedding pictures gone viral
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में बड़े धूमधाम से हुई। शादी में तेलुगू और मारवाड़ी परंपराओं का पालन किया गया। शादी में मिहीका पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं तो वहीं राणा दग्गुबाती ट्रेडिशनल सिल्क की धोती कुर्ता में नजर आए। 

Rana Daggubati Miheeka Bajaj Weddingj wedding pictures gone viral
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार नजर आए। वेंकटेश, सामंथा अक्किनेनी, राम चरण, अल्लू अर्जुन और नागा चैतन्य भी इस समारोह का हिस्सा बने। इसके अलावा राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज के परिवार लोग शादी में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubati Miheeka Bajaj Weddingj wedding pictures gone viral
परिवार के साथ राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

इस शादी को कोविड-19 की सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। समारोह में शामिल होने वाले हर सदस्य का कोरोना टेस्ट किया गया था। इसके अलावा समारोह स्थल को समय- समय पर सैनिटाइज किया गया था। 

विज्ञापन
Rana Daggubati Miheeka Bajaj Weddingj wedding pictures gone viral
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने- माने अभिनेता हैं और फिल्म निर्माता सुरेश बाबू दग्गुबाती के बड़े बेटे हैं। इन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी हुई फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने पर मिली है। वहीं, मिहीका बजाज इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की संस्थापक हैं और बिजनेसमैन बंटी बजाज की बेटी हैं।

क्या सुशांत ने रिया की तारीफ में वाकई लिखा था 'आभार नोट', जरा इसकी हैंडराइटिंग पर करिए गौर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed