{"_id":"6255231a8baf577e586abb97","slug":"rana-daggubati-praises-ss-rajamouli-after-the-success-of-rrr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR: 'आरआरआर' की सफलता से खुश हुए भल्लालदेव, राजामौली की तारीफों के बांधे पुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR: 'आरआरआर' की सफलता से खुश हुए भल्लालदेव, राजामौली की तारीफों के बांधे पुल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राणा दग्गुबाती, एस एस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर बहुत जल्द 250 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने वाली है। ये फिल्म अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम नाम के दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी है। फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और कमाई के मामले में लगातार आगे बढ़ती जा रही है। एस एस राजामौली की पिछली फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 में नजर आए राणा दग्गुबाती को 'आरआरआर' बहुत पसंद आई है। उन्होंने इस फिल्म की कामयाबी के लिए एस एस राजामौली को बधाई भी दी है।
2 of 4
राणा दग्गुबाती
राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर एस एस राजामौली की तारीफ की है। जिसके बाद ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। अभिनेता ने कहा- 'वन इंडिया वन सिनेमा' एक सपना था कि जब तक एक शख्स साथ नहीं थे...कैप्टन इसी के साथ आपने फिर से इस सपने को साकार किया है...एस एस राजामौली की टीम 'आरआरआर'...तुम्हें सैल्यूट करता हूं। राणा दग्गुबाती की इस पोस्ट पर फैंस के भी खूब कमेंट्स आ रहे हैं।
इस पोस्ट को लेकर एक यूजर ने कहा- '2015 में जब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पास एक भी 150 करोड़ का ग्रॉसर नहीं था...तब एस एस राजमौली और प्रभास बाहुबली के साथ आए...जिसके बाद 650 करोड़ की कमाई करके राजामौली की फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी...आरआरआर तो बाहुबली के आसपास भी नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये सब बाहुबली के साथ शुरू हुआ है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राणा दग्गुबाती, प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
राणा दग्गुबाती राजामौली के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। राणा, प्रभास के साथ बाहुबली और बाहुबली 2 में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने भल्लालदेव का किरदार निभाया था। फिल्म में उनको विलेन के रोल में बहुत पसंद किया गया था। बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।