रणबीर कपूर अपनी स्मार्टनेस और एक्टिंग स्किल के लिए फैंस के बीच खासा चर्चित हैं। हालांकि, एक्टर को समय-समय पर अपनी पर्सनल लाइफ की हरकतों को लेकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है। इसी कड़ी में नेटिजन्स ने रणबीर का एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला है, जिसमें वह पत्नी आलिया भट्ट का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। क्लिप वापस से इंटरनेट जगत में छा गया है, और ट्रोल्स एक्टर को आड़े हाथों ले रहे हैं।
Ranbir Alia Video: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट पर की असंवेदनशील टिप्पणी, भड़के नेटिजन्स ने लगा दी एक्टर की क्लास
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक पुराना वीडियो वापस से सोशल मीडिया पर छा गया है। क्लिप में एक्टर के जरिए पत्नी का मजाक उड़ता देख नेटिजन्स भड़क उठे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित तौर पर वायरल वीडियो वर्ष 2019 का है, जब रणबीर-आलिया, अयान मुखर्जी के साथ अपनी फिल्म का लोगो लॉन्च करने के लिए कुंभ मेले में गए थे। दोनों को प्यार हो गया और 14 अप्रैल, 2022 को एक इंटीमेट वेडिंग समारोह में जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। नवंबर 2022 में कपल ने अपनी बेटी राहा का दुनिया में स्वागत किया।
वायरल वीडियो आलिया भट्ट के जरिए रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें वह रणबीर कपूर से कुछ सवाल पूछती नजर आ रही हैं। क्लिप में, सबसे पहले आलिया, रणबीर से अपने फोटोग्राफी स्किल के बारे में पूछती हैं, जिसे रणबीर बेकार करार देते हैं। इसके बाद एक्टर आगे कटाक्ष करते हैं कि कैसे आलिया भट्ट केवल खुद से प्यार करती हैं। रणबीर ने कहा, 'यह बेकार है क्योंकि फोटोग्राफर को विषय से प्यार होना चाहिए, और मुझे नहीं लगता कि आप अपने अलावा किसी और चीज से प्यार करती हैं।'
Made In Heaven 2: तारीफों के बाद विवादों में 'मेड इन हेवन 2', दलित लेखिका का मेकर्स पर क्रेडिट न देने का आरोप
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के इस जवाब से आहत हो जाती हैं, और फिर वह कैमरा अयान मुखर्जी की ओर घुमा देती हैं। बाद में, वीडियो में, आलिया ने यह बताने की कोशिश की कि वे कुंभ मेले में क्यों जा रहे थे, और तभी रणबीर ने उन्हें रोका और कहा, 'तुम्हें वहां छोड़ने के लिए, ताकि कोई तुम्हें वहां ढूंढ भी न सके।'
Jawan: 'जवान' के प्रचार के लिए मेकर्स ने निकाला 'नायाब' तरीका, विजय सेतुपति के साथ स्पेशल प्रोमो किया गया शूट
रणबीर-आलिया का यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। साथ ही नेटिजन्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'आलिया ताने को भी प्यार समझती हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'वह बस खुश हैं कि रणबीर ने इस बार उन्हें अपनी आवाज कम करने के लिए नहीं कहा।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'बेचारी लड़की आलिया, रणबीर हमेशा उन्हें नीचा दिखाते हैं, और उनका अनादर करते हैं, फिर भी आलिया यह सोचकर मुस्कुराती हैं कि यह सब प्यार है।' रणबीर ने वर्ष 2022 में भी प्रेग्नेंट आलिया के बढ़ते वजन का मजाक उड़ाया था, जिस पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया।