फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir-Alia Wedding: रणबेलिया की शादी के लिए वास्तु भवन का हुआ मेकओवर, सिक्योरिटी का भी किया गया खास इंतजाम

Mon, 11 Apr 2022 10:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
ranbir alia wedding date vastu building gets makeover for ranbir kapoor alia bhatt wedding
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर भले ही कपूर फैमिली ने चुप्पी साध रखी हो लेकिन उनकी शादी को लेकर एक के बाद एक नई खबरें आ रही हैं। शादी के वेन्यू से लेकर आउटफिट तक कई चीजों का जानकारी सामने आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया और रणबीर मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में शादी करेंगे। यहां पर उनकी शादी को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी, मेहंदी, संगीत आदि चेंबूर के आरके हाउस में होंगे।

ranbir alia wedding date vastu building gets makeover for ranbir kapoor alia bhatt wedding
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के मुताबिक, आलिया और रणबीर अपनी शादी के लिए सभी जगहों को देखने के बाद दोनों के परिवार रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में शादी के लिए राजी हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि रणबीर को वास्तु बिल्डिंग अपनी शादी के लिए खास परमिशन लेनी पड़ी है। फिलहाल, शादी में सिर्फ दोनों परिवारों और कुछ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। सूत्रों से आ रही खबरों की मानें तो ये कपल 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाला है।

ranbir alia wedding date vastu building gets makeover for ranbir kapoor alia bhatt wedding
रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

सफेद चादरो से ढकी जा रही वास्तु बिल्डिंग
रणबीर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें किसी भी तरह से लीक न हों इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जहां आरके स्टूडियो और वास्तु भवन का मेकओवर किया जा रहा है तो वहीं खबरों के मुताबिक, किसी भी तरह की कोई वीडियो या फिर फोटो बाहर न आए इसके लिए बिल्डिंग को सफेद पर्दों से ढका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir alia wedding date vastu building gets makeover for ranbir kapoor alia bhatt wedding
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सिक्योरिटी का है खास इंतजाम
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का शादी में सिक्योरिटी के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट की मानी जाए तो चेंबूर में आरके  स्टूडियो और वास्तु दोनों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा हर कोने पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। दोनों की शादी के लिए तकरीबन 200 बाउंसर्स का इंतजाम किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed