अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में मौनी ने भी शानदार किरदार अदा किया है। हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लिहाजा मौनी भी फिल्म की सक्सेस को एंजॉय करने में कमी नहीं छोड़ रहीं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट से इसकी झलक मिल रही है।
Mouni Roy: गुरु रंधावा के साथ 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस एंजॉय करती नजर आईं मौनी रॉय, साझा कीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर मौनी ने एक पोस्ट साझा किया है। मौनी ने सिंगर गुरु रंधावा और अन्य फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मौनी बेहद खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरें देखकर लग रहा है मौनी संडे आउंटिंग पर निकली हैं।
मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में चार तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वह गुरु रंधावा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। बाकी तीन तस्वीरों में वह अपने गर्ल्स गैंग के साथ नजर आ रही हैं। तस्वरी में मौनी रॉय ब्लू कलर का फ्लोरल प्रिंटेड गाउन पहने नजर आ रही हैं। उनका यह आउटफिट बेहद प्यारा लग रहा है। न्यूड मेकअप और खुले बाल मौनी के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। गुरु रंधावा ब्लू जींस और व्हाइट टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। मौनी रॉय ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'संडे एक्स।'
मौनी के इस पोस्ट पर सेलेब्स और यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई मौनी के लुक की तारीफें कर रहा है। गुरु रंधावा ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'यू आर द बेस्ट।' आपको बता दें कि इस मुलाकात का पोस्ट मौनी के साथ-साथ गुरु रंधावा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। उन्होंने मौनी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'आपसे मिलना हमेशा शानदार होता है। आपकी सफलता के लिए बेहद खुश हूं।' गुरु रंधावा के पोस्ट पर मौनी ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'ऑल माय फ्रेंड्स लव यू। तुमसे मिलना हमेशा ही अच्छा लगता है।'