फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia-Ranbir Anniversary: आलिया ने लुटाया पति रणबीर पर प्यार, सोशल मीडिया पर साझा कीं रोमांटिक तस्वीरें

Sat, 14 May 2022 01:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 May 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Anniversary: Couple Completed one month, shared romantic photo on social media
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की नवविवाहित जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक महीना हो गया है। दोनों 14 अप्रैल 2022 को मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की वन मंथ एनीवर्सरी पर आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Anniversary: Couple Completed one month, shared romantic photo on social media
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तीन तस्वीरें पोस्ट कर दी पति को बधाई
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वह रेड सूट में पति को निहारती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रणबीर आलिया को बाहो में जकड़े नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर शादी के बाद रिस्पेशन पार्टी की हैं। दोनों की तस्वीरें प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस इन पर जमकर बधाई दे रहे हैं।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Anniversary: Couple Completed one month, shared romantic photo on social media
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सादगी के साथ की थी शादी
बीते महीने आलिया और रणबीर कपूर ने बहुत ही सादगी भरे अंदाज से शादी की थी। दोनों ने किसी वेडिंग डेस्टिनेशन को नहीं, बल्कि अपने घर वास्तु को शादी के लिए चुना। इस शादी में कपूर और भट्ट फैमिली ने शिरकत की। आलिया भट्ट का वेडिंग लुक भी काफी सादगी भरा था। आलिया भट्ट ने लहंगे की जगह हाथ से रंगी हुई आइवरी ऑगेंजा साड़ी पहनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Anniversary: Couple Completed one month, shared romantic photo on social media
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं दोनों
काम की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों करण जौहर, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, शबाना आजमी और जया बच्चन की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करती दिखाई देंगी। वहीं रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर फिल्म 'शमशेरा' में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ काम करते दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed