{"_id":"5e09c1f08ebc3e88110a4d0d","slug":"ranbir-kapoor-alia-bhatt-wedding-preparation-ranbir-arrives-at-alia-house-with-mother-neetu-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार मां नीतू कपूर संग आलिया भट्ट के घर पहुंचे रणबीर, शादी के कयासों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार मां नीतू कपूर संग आलिया भट्ट के घर पहुंचे रणबीर, शादी के कयासों ने पकड़ी रफ्तार
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 30 Dec 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा जगत के चर्चित जोड़ियों में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर एक बार सुर्खियों में हैं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वजह प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल है। लंबे समय से दोनों कलाकार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की जल्द शादी के बंधन में बंधने की भी चर्चा है। लेकिन दोनों ही कलाकारों ने खुले तौर पर इसको स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है। हाल में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ आलिया से मिलने उनके घर पहुंचे।
2 of 4
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
बीते दिनों रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ आलिया भट्ट के जुहू स्थित घर के बाहर स्पॉट किए गए। वैसे रणबीर तो कई मौकों पर आलिया के घर पर देखे जा चुके हैं लेकिन यह पहली बार था जब नीतू कपूर आलिया से मिलने उनके घर पहुंची। इसके साथ ही इंडस्ट्री में रणबीर और आलिया की जल्द शादी होने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रणबीर और आलिया बीते दिनों करीना कपूर की जन्मदिन की पार्टी में साथ नजर आए थे। दोनों ने एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थी।
3 of 4
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
- फोटो : file photo
आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी एक साथ नजर आने वाले हैं। माना जाता है कि दोनों की आशिकी इसी फिल्म से परवान चढ़ी थी। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं वहीं करण जौहर इसके निर्माता हैं। 'ब्रह्मास्त्र' तीन हिस्सों में नजर आएगी। यह फिल्म अगले साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
- फोटो : file photo
बीते दिनों ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई थी कि इसकी दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी थी। इन दिनों दोनों नए साल की छुट्टियां मनाने विदेश जा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।