रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा मीडिया में आम होती जा रही है । हाल ही में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट पर क्रश होने की बात कबूली थी । उन्होंने कहा था एक लड़के के तौर पर आलिया भट्ट पर मेरा क्रश है।
10 साल बड़े रणबीर के प्यार में पड़ीं आलिया, सोनम के रिसेप्शन में दोनों चोरी-छिपे कर रहे थे ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब रणबीर ने यह बात कबूली थी तो वहां करण जौहर भी मौजूद थे । तब करण जौहर ने कहा था 'Awww'। इससे पहले 25 की आलिया भट्ट से जब रणबीर और उनके अफेयर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने मुंह छिपा लिया था । बता दें कि आलिया, रणबीर से 10 साल छोटी हैं ।
फिर कहा था, 'मेरा चेहरा शर्म से लाल हो गया है ।' ये तो सभी जानते हैं कि आलिया और रणबीर सोनम कपूर के रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे । मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, 'पार्टी में दोनों की नजरें सिर्फ एक-दूसरे पर ही टिकी हुई थीं।' ये चीज वहां मौजूद सभी मेहमानों ने नोटिस की ।
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
हाल ही में आलिया ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे खुशी है कि लोग मेरे और रणबीर की केमेस्ट्री के बारे में बात कर रहे हैं । हम एक-साथ फिल्म कर रहे हैं जो अगले साल रिलीज होगी । यह फिल्म के लिए अच्छा है ।'
इससे पहले फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा था, 'मैं पिछले दो महीने से रणबीर को जानती हूं । जब से हमने ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू की है । वो बहुत सादगी भरे इंसान हैं । फिर मैं उन्हें क्यों ना पसंद करूं । उनमें पसंद ना करने जैसा कुछ भी नहीं है ।'