फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: ‘आलिया के लिए बेहतर बनने की कोशिश कर रहा हूं’, रणबीर ने पत्नी संग अपने रिश्ते पर कही यह बात

Fri, 14 Apr 2023 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Apr 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Anniversary actor says Trying to be better for wife and daughter
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। हालांकि, दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है। आज आलिया और रणबीर की शादी को पूरे एक साल हो गए हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू में इस कपल से सवाल किया गया कि आखिर शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं। 

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Anniversary actor says Trying to be better for wife and daughter
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया और रणबीर ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में कौन से बड़े बदलाव हुए हैं। यही नहीं, उन्होंने अपनी जिंदगी में अपनी बेटी की महत्ता बताते हुए अपने जवाब को पूरा किया था। रणबीर ने कहा कि वह महसूस करते हैं कि वह बेहतर कर रहे हैं, लेकिन जीवन ऐसा है कि यह कभी भी परफेक्ट नहीं होने वाला है।

Salman Khan: 'द कपिल शर्मा' शो में सलमान ने अपनी एक्स पर कसा तंज, कहा- 'जान' कहकर जिंदगी बर्बाद कर दी थी

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Anniversary actor says Trying to be better for wife and daughter
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

आगे रणबीर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह एक ग्रेट बेटे, एक ग्रेट पति या एक भाई हैं, लेकिन उनका मानना है कि उनके पास बेहतर बनने की इच्छा है और यह बात वह जानते हैं यह और भी अच्छा है। वह सही रास्ते पर हैं, यानी रणबीर खुद को एक बेहतर पति बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और वह यह कोशिश आगे ऐसे ही करते रहेंगे क्योंकि यह उनकी अहम जिम्मेदारी है। 

KKBKKJ: इस वजह से बार-बार बदला गया सलमान खान की फिल्म का नाम, फरहाद सामजी ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Anniversary actor says Trying to be better for wife and daughter
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

फैंस के लिए रणबीर का यह जवाब काफी सरप्राइजिंग रहा है, क्योंकि पहले रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करते थे। आलिया संग शादी के बाद भी वह काफी वक्त तक अपनी निजी जिंदगी को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया करते थे, लेकिन वक्त के साथ अभिनेता खुलने लगे हैं और अपनी शादी ही नहीं बल्कि अपनी बच्ची राहा के बारे में भी बात करने लगे हैं। 

Satish Kaushik Birthday: इस फ्लॉप पर सुसाइड करने को तैयार थे सतीश कौशिक, लंगोटिया यार को याद कर रोए अनिल कपूर

विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Anniversary actor says Trying to be better for wife and daughter
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। ‘गली बॉय’ के बाद यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मन मोहने के लिए तैयार है। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्टर किया हैं। वहीं रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed