दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक समय में बॉलीवुड के बेस्ट कपल माने जाते थे। हालांकि अब दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी बन चुकी हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। इसी बीच दीपिका और रणबीर कपूर की कॉफी डेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं।
{"_id":"5c7bc729bdec227390333224","slug":"ranbir-kapoor-and-deepika-padukone-take-coffee-in-photos-from-their-new-ad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग आंखों में आंखें डाले कॉफी पीती नजर आईं दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग आंखों में आंखें डाले कॉफी पीती नजर आईं दीपिका पादुकोण
Sun, 03 Mar 2019 06:02 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 03 Mar 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप सोच रहे होंगे कि ये फोटोज कब की हैं तो आपको बता दें दोनों ने हाल ही में एक लेटेस्ट एड की शूटिंग की है जो कुछ ही दिनों में आपके सामने आएगा। जहां पहली तस्वीर में रणबीर और दीपिका एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे है वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों सोफे पर बैठे हुए कॉफी का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे है।
Ranbir Deepika
पिछले दिनों खबर थी कि दोनों जल्द ही बड़े परदे पर साथ नजर आ सकते हैं। जो कि आप इस लेटेस्ट एड में देख सकते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में रणवीर सिंह ने भी कहा था कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी पत्नी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ काम करे।
[DNA After Hrs] Sneak Peek at Deepika Padukone and Ranbir Kapoor's new ad where they will be seen sipping coffee ☕️☕️ pic.twitter.com/1GCayqNzEJ
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) March 3, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Ranbir
एक समय में दीपिका अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। ब्रेकअप से रणबीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था। पुराना वक्त याद करते हुए दीपिका ने रणबीर से अपना रिश्ता टूटने की सच्चाई बताई थी। दीपिका ने नाम ना लेते हुए कहा कि, 'वो मुझे धोखा दे रहे थे। लोगों ने मुझे बार-बार बताया की वो मुझे धोखा दे रहे हैं।'
विज्ञापन
Ranbir and Deepika
वैसे ब्रेकअप होने के बाद भी रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' और इम्तियाज अली की 'तमाशा' में काम किया था। दीपिका और रणबीर की जोड़ी हर बार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉड्स तोड़े हैं।