बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक वक्त पर अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में रहते थे। ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी दोनों को फैंस पसंद भी करते थे। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और अलग हो गए। हालांकि दोनों अब भी काफी अच्छे दोस्त हैं।लेकिन इसके अलावा एक बार फिर दोनों चर्चा में हैं और इस बार वजह है उनका एक वायरल वीडियो।
VIRAL VIDEO: बाथरूम में दीपिका पादुकोण को समझ फ्लर्ट करने लगे रणबीर कपूर और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो उनकी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani hai Deewani) का है। लेकिन इस वीडियो की खास बात है कि ये वीडियो फिल्म के लिए शूट तो हुआ था लेकिन फिल्म में इस्तेमाल नहीं हुआ था। ऐसे में आपने ये वीडियो फिल्म में नहीं देखा होगा।
फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर ने बनी तो दीपिका पादुकोण ने नैना का किरदार निभाया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बनी, नैना के घर जाता है और जाते ही नैना को ढूंढ़ने लगता है। नैना तो नहीं मिलती है लेकिन बाथरूम से उसे शॉवर की आवाज आती है, बनी को लगता है कि नैना अंदर है तो वो दरवाजे के बाहर खड़े होकर ही नैना समझकर मजाकिया लहजे में गंदी बातें करते हुए फ्लर्ट करने लगता है।
A post shared by deepikapadukone.closet (@deepikapadukone.closet) on
इसके बाद वीडियो में दिखता है कि नैना घर के दूसरे हिस्से से सामने आती है और उसकी फ्लर्टिंग सुनकर घर से बाहर जाने के लिए कहती है। वहीं तभी बाथरूम से एक महिला निकली है और खुद को नैना का मां बताती है। बनी ये सब देखकर शर्म से लाल हो जाता है।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि बनी की हरकतों पर नैना का गुस्सा और ये पूरी सिचुएशन काफी फनी है। याद दिला दें कि फिल्म ये जवानी है दीवानी साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म की स्टोरी से लेकर इसके डायलॉग्स और गानें तक, दर्शकों को सब कुछ काफी पसंद आया था।