{"_id":"5c39eaf1bdec22739033084c","slug":"ranbir-kapoor-and-kareena-are-planning-a-surprise-party-for-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर रहे हैं रणबीर कपूर, करीना ने दी टिप्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर रहे हैं रणबीर कपूर, करीना ने दी टिप्स
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Sat, 12 Jan 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ranbir kapoor and alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुुड की क्यूट डॉल आलिया भट्ट और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर जमकर चर्चा बटोर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी के सितारे रणबीर और मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया की सगाई आगामी जून में हो सकती है। पिछले एक साल से रणबीर और आलिया के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें मीडिया में थीं।
2 of 4
ranbir alia
बता दें नए साल के जश्न के बाद दोनों साथ में बहुत कम समय बिता पाए हैं। दोनों ही इस समय अपने-अपने काम में बिजी हैं। आलिया इस समय फिल्म कलंक की शूटिंग कर रही हैं। वहीं रणबीर कपूर भी ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। अपने इस बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर रणबीर कपूर आलिया के लिए एक सरप्राइज पार्टी प्लान कर रहे हैं।
3 of 4
kareena ranbir
इस सरप्राइज पार्टी के लिए रणबीर कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर से मदद भी मांगी है। बता दें करीना कपूर के शो what women want के हाल ही के एपिसोड में रणबीर ने अपनी बहन करीना को कॉल किया था। जिसमें रणबीर ने साफ शब्दों में तो नहीं, लेकिन हिंट देते हुए स्पेशल इंसान के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान करने की बात कही थी। रणबीर ने पूछा कि हमें किसी स्पेशल इंसान के लिए कैसी पार्टी प्लान करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
जिसके जवाब में करीना ने कहा कि तुम जिस इंसान के लिए पार्टी प्लान कर रहे हो, आपको उसकी पसंद और नापसंद के बारे में पता होना चाहिए, कि वह स्वीट रोमांटिक डेट से खुश होगा या पार्टी से। यह सब उस इंसान पर निर्भर करता है। तो तुम्हें दोनों में एक ऑप्शन को चुननाा पड़ेगा। कि तुम्हें डेट प्लान करनी है या पार्टी। अगर मुझे तुम्हारे लिए कुछ करना होगा तो मैं एक वाइल्ड पार्टी प्लान करूंगी। बहरहाल इस समय रणबीर कपूर और आलिया की लव स्टोरी परवान पर है। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि रणबीर आलिया के लिए यह पार्टी प्लान कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।