फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह ने पहली बार किया हिप हॉप, अब बोले- 'मेरी ऊर्जा को काबू में करना मुश्किल'

Sat, 12 Jan 2019 06:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Jan 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh exclusive interwith with amar ujala
gully boy - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए पिछला साल काफी धमाकेदार रहा। रणवीर सिंह पिछले साल ही अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण से भी शादी की। 'पद्मावत' और 'सिंबा' के हिट हेने के बाद अब 'गली ब्वॉय' का हल्ला है। अमर उजाला से इस एक्सक्लूसिव मुलाकात में रणवीर सिंह ने अपने एक्टिंग करियर, अपने किरदारों के चयन और अपनी शख्सियत के विस्तार के बारे में बातचीत की।

 
ranveer singh exclusive interwith with amar ujala
simmba - फोटो : instagram
सिंबा की भूमिका के लिए आपने कैसे तैयारी की और इसे निभाने से पहले क्या परदे पर हिट पुलिसवाले बन चुके अभिनेताओं के किरदार आपके जेहन में थे?
मैंने दूसरे अभिनेताओं की भूमिकाओं से प्रेरणा लेना काफी पहले ही बंद कर दिया है क्योंकि फिर मैं जो भी करता उसे ओरिजनल नहीं कहा जाता है। इसीलिए, मैंने सिंबा में ओरिजनल किरदार बनाने की कोशिश की जो सभी से अलग हो क्योंकि मुझे पता था कि कई और अभिनेताओं ने पहले भी पुलिस वालों का किरदार निभाया है जैसे 'बाजीराव सिंघम', 'चुलबुल पांडे' आदि।
ranveer singh exclusive interwith with amar ujala
ranvir
फिल्म 'पद्मावत' में अपने किरदार को देखते हैं तो अब किस तरह का नजरिया बनता है? 

मुझे लगता है कि यह किरदार मेरी फिल्मोग्राफी में सबसे अलग है। शायद इस तरह का किरदार मैं कभी दोबारा ना करूं क्योंकि मेरे लिये लिए वहां तक भावनात्मक और मानसिक रूप से जाना बहुत चुनौतीपूर्ण था। इस किरदार ने मुझे बहुत गहराई से प्रभावित किया और मेरी सेहत को भी नुकसान पहुंचाया। शारीरिक से ज़्यादा मानसिक रूप से काफी नुकसान दिया है। तो आगे मैं ऐसे किरदार चुनने से पहले दो बार जरूर सोचूंगा। मैं 'पद्मावत' का किरदार करने से पहले ही डरा हुआ था लेकिन भंसाली साहब ने मुझे प्रोत्साहन दिया और मैं मानता हूं कि मेरी जिंदगी में यह किरदार मुझे हमेशा याद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh exclusive interwith with amar ujala
Ranvir
तो कभी 'पद्मावत' के किरदार खिलजी से बड़ी लाइन खींचने का भी ख्याल आया?
जब आप बड़ी बोली लगाते है और जीत जाते हैं तो इनाम भी बड़ा मिलता है। जब इस किरदार की प्रशंसा हुई तो सबसे पहला खयाल यही था कि क्या मैं इससे बड़ा भी कुछ कर पाऊंगा। फिर मेरी अगली फिल्म सिंबा आई तो इसने मुझे काफी तसल्ली दी। अब मुझे लगता है कि मैं ज़िम्मेदार हो गया हूं और आने वाले कल में मैं और भी कड़ी मेहनत करूंगा और सभी को ज़्यादा से ज़्यादा मनोरंजन देने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
ranveer singh exclusive interwith with amar ujala
gully boy - फोटो : twitter

आने वाली फिल्म 'गली ब्वॉय' में आप एक रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। इस भूमिका के लिए जो कुछ जरूरी था उसे पाने में क्या क्या मुश्किलें आईं?
लोगों को लगता है कि मैं बहुमुखी किरदार निभाने में सफल हो गया हूं लेकिन इस गुण को अपने अंदर लाने में काफी मेहनत लगती है। 'लुटेरा', 'दिल धड़कने दो' और 'गली ब्वॉय' जैसे किरदार निभाने के लिए मुझे अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलना पड़ा। जो मैं सिंबा मे करता दिख रहा हूं वह मेरे डीएनए में है, मेरे खून में है। लेकिन ये जो शांत स्वभाव वाले किरदार हैं,  ये मेरे स्वभाव में नहीं हैं। मैने ये सब काम करते करते सीखा है। भंसाली जी भी यही कहते हैं कि मेरे साथ एक ही मुश्किल है, मेरी ऊर्जा को काबू में करना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed